खरसावां के बुरूडीह में आपकी सरकार, आपके द्वार का
लगा शिविर, लाभूकों को मिला ऑन-द-स्पॉट लाभ, सेवा का अधिकार
अधिनियम के अनुरूप आमजनों को समय से मिले सेवाएं-उपायुक्त
kharsawan
झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 को प्राथमिकता देते हुए सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सरकारी सेवाओ एवं योजनाओं की जानकारी भी आम जन तक पहुचाने के लिए शुक्रवार को खरसावां प्रखंड के बुरूडीह पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कर का आयोजन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ ऑन-द-स्पॉट पहुचाया गया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन दीप प्रज्जलीप कर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, जिला आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने किया। डीसी, एसपी व डीडीसी ने शिविर का निरीक्षण किया और लाभार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न सेवा-काउंटरों का जायजा लेते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने हेतु दिए गए निर्देशों की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक काउंटर पर प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति, निपटान की गति तथा सेवा प्रदायगी से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के ऑनलाइन इंट्री सिस्टम का भी अवलोकन किया और तकनीकी टीम से इसके सुचारू संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निर्देश दिया कि सेवा का अधिकार अधिनियम के अनुरूप आमजनों को समय से सेवाएं प्राप्त करने को लेकर प्रत्येक आवेदनों का समयबद्ध ऑनलाइन पंजीकरण, सत्यापन एवं निपटान सुनिश्चित किया जाए। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि सेवा का अधिकार सप्ताह का उद्देश्य जनता की पहुंच सभी सरकारी सेवाओं तक आसान, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। उन्होंने लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
क्षेत्र के विकास के लिए जनसहयोग जरूरी-एसपी
जिला आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के चेहरे पर खुशी लाने के लिए झारखंड सरकार आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम लेकर आई है। ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम कतार में खडे व्यक्ति तक पहुचे। उन्होने कहा कि क्षेत्र के विकास और अपराध नियंत्रण के लिए जनसहयोग जरूरी है। समाज में चंद लोग ही आपराधिक प्रवृत्ति के होते हैं। समाज की जड़ तक अपराध की पहुंच को रोकने के लिए पुलिस-पब्लिक के बीच आपसी संबंध मधुर और सुदृढ़ बनाने की जरूरत है।
ये थै मौजूद
इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, जिला आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, बीडीओ प्रधान माझी, मुखिया रोयबारी मांझी, डा0 कन्हैलाल उरावं, जमाल अंसारी, बबलू महतो सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।
