भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 में सरायकेला छऊ के प्रदर्शन के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुआ 16 सदस्यीय छऊ कलाकारों का दल,
Seraikella
सरायकेला। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आगामी 25 नवंबर को झारखंड पवेलियन में सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। सांस्कृतिक कार्य निदेशालय पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा विभाग झारखंड सरकार के आदेश एवं निमंत्रण पर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के पूर्व निदेशक सह राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी अवार्डी गुरु तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व में 16 सदस्यीय सरायकेला छऊ कलाकारों का दल नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जिसमें गुरु तपन कुमार पटनायक के निर्देशन में कलाकार रजतेन्दु रथ, निवारण महतो, काली प्रसन्न सारंगी, संजय कुमार कर्मकार, सुश्री कुसमी पटनायक, सनत कुमार साहू, होली कुमार, गंभीर चंद्र महतो, बिनय कुमार कर उर्फ बीनू कर, प्रफुल्ल नायक, देवराज दुबे, पूर्ण चंद्र सरदार, बाबूराम सरदार, चंदन कवि एवं सुश्री वर्षा लकड़ा द्वारा राधा कृष्ण, फूलों बसंत, अपराजिता सहित अन्य सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी।
