सरायकेला के तिमणिया के मोनू महतो के 7 वर्षीय पुत्र बिजली के पंखे के स्पर्श में आने से मौत,
Seraikella
सरायकेला थाना अंतर्गत तिमणिया गांव के मोनू महतो के 7 वर्षीय पुत्र बिजली के पंखे के स्पर्श में आने से मौत हो गई। घटना दोपहर 1:00 के आसपास की है। घर में बच्चा अकेले था तथा टेबल पंखा चल रहा था इस दौरान टेबल पंखा के संपर्क में आया। शॉर्ट सर्किट के कारण टेबल पंखा में बिजली प्रभावित हो रहा था जिसके कारण स्पर्श में आते उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब घर के सदस्य लौटे तो उन्होंने तुरंत सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
