30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का हुआ समापन।
Seraikella
सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित की जा रही 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें संस्थान के निदेशक उमा शंकर तांती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी सफल 19 प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आरसेटी का उद्देश्य महिला एवं पुरुष को आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि मोबाइल रिपेयरिंग एक अच्छा रोजगार है। उन्होंने सभी प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को स्वरोजगार से जल्द से जल्द जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए ऋण की आवश्यकता होने पर संस्थान से जरूर संपर्क करने के लिए कहा। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य गोविंद राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवर्त एवं द्रौपदी महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
