17 दिवसीय ब्लड डोनेशन ड्राइव का हुआ शुभारंभ; छह ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Seraikella
सरायकेला। विभागीय निर्देशानुसार 17 दिवसीय विशेष ब्लड डोनेशन ड्राइव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सरायकेला सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुपमा कुमारी की प्रमुख उपस्थिति में ब्लड डोनेशन ड्राइव का शुभारंभ किया गया। जिसके प्रथम दिन स्वैच्छिक रक्तदान के तहत कुल छह यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। मौके पर लोगों को रक्तदान जीवनदान और रक्तदान करने के महत्व की जानकारी देते हुए आदर्श दशा में अनिवार्य रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक की लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अरधेन्दु कुमार सिंह एवं एएनएम नर्स चिंता कुमारी सहित ब्लड बैंक की पूरी टीम ने सुरक्षित तरीके से ब्लड कलेक्शन करते हुए ब्लड का संग्रह किया।
