खरसावां मे भाजपा मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू, कार्यकर्ताओं के सहमति से मंडल अध्यक्ष के लिए तीन नामो की अनुशंसा, पार्टी के प्रति निष्ठावान, समर्पित व योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन की सौंपी जायेगी जिम्मेदारी,
Kharsawan सरायकेला खरसावां जिला भाजपा में नये मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसे लेकर खरसावां विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यालय मे भाजपा पश्चिमी भाग मंडल के पूर्व अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस बैठक में खरसावां भाजपा पश्चिमी भाग मंडल में रायशुमारी की प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक मे मंडल अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों के नाम सूचीबद्ध किये गये। बैठक के दौरान संबंधित मंडल में रहने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश स्तरीय नेता व कार्यकर्ता को शामिल हो रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंडल अध्यक्ष पद के लिए उम्र सीमा तय की गयी है। इस पद के लिए 35 से लेकर 45 वर्ष तक के उम्र वाले कार्यकर्ता ही दावेदारी कर सकते हैं। रायशुमारी के दौरान इस बात को ध्यान में रखा जा रहा है कि संबंधित दावेदार युवा और अनुशासित हो। साथ ही पार्टी के प्रति उसका समर्पण भाव रहे। चूंकि इस बार युवाओं के कांधे पर संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की योजना है। लिहाजा मंडल प्रभारियों को इस बारे में चुनाव अधिकारी द्वारा दिशा निर्देश दिया जा चुका है। इधर, कई मंडलों में तीन नामों के पैनल में स्वयं का नाम शामिल कराने को लेकर दावेदारों की भाग दौड़ शुरू हो गई है। पार्टी के वरीय नेताओं के अलावे मंडल स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क सादा जा रहा है। मौके पर भाजपा जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी दुलाल स्वासी ने कहा कि भाजपा प्रदेश सह जिला कमेटी के निर्देशो का पालन करते हुए भाजपा की बैठक की गई। इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच से तीन नाम प्रदेश एवं जिला कमेटी को भेजा गया। उनमें से एक नाम मंडल अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश कमेटी के द्वारा चुनकर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रति निष्ठावान, समर्पित व योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। इस प्रक्रिया के तहत भाजपा संगठन को मजबूत व सशक्त करना है। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी दुलाला स्वासी, जिला मंत्री विश्वजीत प्रधान, विजय महतो, सुशील महतो, जय चंद महतो, परेश प्रधान, शंकर महतो, आदि उपस्थित थे।
April 20, 2025 12: 00 am
Breaking
- जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को वर्ष 2024 में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित,
- खरसावां मे भाजपा मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू, कार्यकर्ताओं के सहमति से मंडल अध्यक्ष के लिए तीन नामो की अनुशंसा, पार्टी के प्रति निष्ठावान, समर्पित व योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन की सौंपी जायेगी जिम्मेदारी,
- कुचाई के मुटुगोड़ा में 11 लाख से बनेगा आंगनबाड़ी केन्द्र, विधायक प्रतिनिधि, मुखिया ने किया शिलान्यास,
- खरसावां में 38‐26 लाख से बनेगा खरसावां उच्च विद्यालय का पांच कमरा, 5‐14 करोड़ से बनेगा डोरो तेलीगोड़ा पथ, सासंद और विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास,
- खरसावां मे स्वच्छता ही सेवा पर नुक्कड़ नाटक का मंचन, स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, बाबू के बताए गए मार्ग पर चलकर स्वच्छता को अपना धर्म समझें,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के द्वारा मादक पदार्थ और नशे की लत के खिलाफ निकला जागरूकता रैली, समाज के विकास में नशा सबसे बड़ा घातक समस्या
- खरसावां में फुटबॉल ट्रायल में विभिन्न जिले के 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा, स्किल टेस्ट, बैटरी टेस्ट आदि जांच के बाद खिलाड़ियों को मिलेगा फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में दाखिला,
- गम्हारिया के 50 सेविकाओं में स्मार्टफोन का वितरण, गर्भवती महिला का गोद भराई और बच्चो का कराया अन्नाप्राशन रस्म, आंगनबाड़ी केन्द्रों को डिजिटल बनाना अनिवार्य है-गागराई,