खरसावां मे प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा पर ओड़िया भजन की भव्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,नीला चील धामी जाईमु पारी नहीं…,
Kharsawan खरसावां के काली मंदिर परिसर में प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा की अवसर पर पुरी ओडिशा के ओम नमः शिवाय इवेंट के कलाकारों ने ओड़िया भजन की भव्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत नीला चील धामी जाईमु पारी नहीं…, भीख जीवन ठा तीहरी सेही जे मुरारी…, दर्शन दीअ रे काली आ भजन पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक टस से मस नहीं हुए तथा कार्यक्रम के अंत तक डटे रहे। बता दें कि ओडिशा सरकार के कला संस्कृति विभाग की ओर से खरसावा में रथ यात्रा उत्सव के दौरान प्रभु जगन्नाथ पर आधारित भजन आयोजन के लिए पुरी से एक टीम को भेजा गया है। यह कार्यक्रम खरसावां के राजा श्री रामचंद्र सिंहदेव जो द्वारा भारत गणराज्य में विलय के दौरान किए गए एग्रीमेंट के अनुसार ओडिशा सरकार द्वारा रथ यात्रा हेतु भेजे जाने वाले 7 कार्यक्रम में से तीसरा कार्यक्रम है। जिसका स्थानीय व्यवस्था और संचालन झारखंड सरकार द्वारा किया गया। ओम नमः शिवाय इवेंट्स पूरी टीम मे संगीत निर्देशक सह मार्गदर्शक सह प्रोफेसर मानस दाश, अध्यक्ष और तबला वादक राजेश रथ, मानस सामल की बोर्ड, प्रसन्न घोड़ाइ, ऑक्टोपेड़, दीपू नायक, ढोल कलाकार, एम मुन्ना ओडिशा सार्थक म्यूजिक के हॉट गायक, श्रीमती फ़ूलोरानी, स्वरलक्ष्मी सार्थक गायिका, संध्या दास, प्राथना भक्ति कंठ गायिका शामिल है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां के राजा गोपाल नारायण सिंह देव, नंदू पांडे, विप्लव पानी, सुमन सथवा, जगन्नाथ महतो, सपन मालाकार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।
