खरसावां-कुचाई में लगातार बारिश से संजय और सोना
नदिया उफान पर, गोविंदपुर पुलिया के चार फिट उपर बहा पानी,
जिला मुख्यालय से कटा खरसावां-कुचाई, जनजीवन अस्तव्यस्त
kharsawan-kuchai खरसावां-कुचाई क्षेत्र से मंगलावर लगातार हो रही बारिश के कारण खरसावां की सोना नदी और गोविदपुर की संजय नदी उफान पर है। संजय नदी का पानी खंतरे के निशान से उपर बह रहा है। पुरानी पुलिया के चार फिट उपर नदी का पानी बहने से सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय से खरसावां-कुचाई का संर्पक कट गया है। सरकारी, गैर सरकारी कर्मचारी डयूटी पर नही पहूुच पाये। कच्चे मकानों को छति पहुचा है। भारी बारिश होने से जगह-जगह जल जमाव हो गया है। जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बता दे कि विगत 17 जून दोपहर से खरसावां-कुचाई में रूक-रूक कर लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण लोग परेशान है। बुधवार को बारिश ने तेज रफ्तार पकड़ा। बारिश की गति तेज होने से गुरूवार को सुबह लगभग 10 बजे से खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के खापरसाई स्थित संजय नदी के गोविदपुर पुलिया के उपर पानी बहने लगा है। पुलिया के लगभग चार फिट उपर पानी बहने से मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गया है। लोग जिला मुख्यालय से कट गये है। जबकि खरसावां के सोना नदी में जलस्तर बढने से खरसावां-हुड़गदा मार्ग के पुरानी पुलिया को पानी छू रहा है। बारिश के कारण बिजली की आख मिचौली भी दिनरात जारी है।

घरों में घुसा बारिश का पानी, हाल-बेहाल
लगातार हो रही बारिश के पानी से खरसावां प्रखंड के विभिन्न इलाकों में जलजमाव के कारण लोग घरों में कैद हो गये हैं। खरसावां के बेहरासाई नापित टोला में लगातार बारिश के कारण शिव कुमार नापित का खप्परैला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावे कई गांवों में, सड़क पर जगह-जगह जलजमाव हो गया है। जिसके कारण लोगों ने घरों में पानी घुस गया है। वही लोग घरों में कैद हो गये हैं।

खमारडीह के शंखनदी उफान पर, आवागमन बाधित
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत कुचाई खमारडीह-बड़ाबाम्बो मुख्य सड़क पर परिचालन पूरी तरह ठप है। खमारडीह गांव के समीप शंखनदी पूरी तरह उफान पर है। लगातार बारिश होने से खतरा बढ़ सकता है। खमारडीह रेलवे पुलिया के समीप नदी तेज बहाव से सड़क पर पानी जमा हो गया है। अंडरपास पुल पर बुधवार रात से बारिश का पानी भर गया है। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित है। इस अंडरपास पुल में एक मारूती फंस गया था। स्थानीय लोगों के सहयोग से मारूती वाहन को बहार निकाला गया।

कुदासिंगी रेलवे अंडरपास पुल पर भरा बारिश का पानी,
राजखरसावां-चाईबासा रेलमार्ग के कुदासिंगी रेलवे अंडरपास पुल पर बारिश का पानी भर गया है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। अंडरपास में तीन से चार फीट पानी भरने से पैदल व बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। वाहन पानी में बंद होने पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। रेलवे विभाग ने विभिन्न जगहों पर अपने क्रासिग गेट को हटाकर आवागमन हेतु अंडरपास पुलों को बनवाया है। कुदासिंगी में बने अंडरपास ब्रिज में बरसात का पानी भर गया है। पानी निकाली की कोई व्यवस्था नही है।
