झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी
प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
Kharsawan
खरसावांँ में दिनांक 6 मार्च 2026 को संपन्न हुए झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के बहुतेरे प्रश्न पुराने पाठ्यक्रम से थे। प्रश्न संख्या 29,31 तथा 37 क्रमशः नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया। एक कुत्ता और एक मैना तथा माटीवाली शीर्षक पाठ से थे। विदित हो कि नए पाठ्यक्रम में ये पाठ हटा दिए गए हैं। जो पुस्तकें झारखंड के सरकारी विद्यालयों में वितरित की गई हैं, उनमें ये पाठ ही नहीं हैं। इसके इतर प्रश्न संख्या 9 से 20 तक के व्याकरण खंड के सभी प्रश्न पुराने पाठ्यक्रम पर आधारित हैं। प्रश्न उपसर्ग/ प्रत्यय, विशेषण, लिंग, वचन, कर्ता के ने चिह्न का प्रयोग, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, मुहावरे, श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द तथा रचना की दृष्टि से वाक्य भेद पर आधारित हैं। ज्ञात हो कि नए पाठ्यक्रम में उपसर्ग/ प्रत्यय, समास, अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद, अलंकार, सूचना लेखन, ईमेल लेखन, संवाद लेखन, अनुच्छेद लेखन तथा लघु कथा लेखन शामिल हैं। 40 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 13 प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस थे। यह राज्य की विडंबना ही कही जाएगी कि राज्य स्तरीय परीक्षा का प्रश्न पत्र वैसे लोग सेट करते हैं जिन्हें अद्यतन पाठ्यक्रम की जानकारी ही नहीं है।
March 9, 2026 8: 08 pm
Breaking
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
- खूंटपानी में वृहद झारखण्ड मोर्चा का वार्षिक महाधिवेशन संर्पन्न, झारखंडियों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प, जनता कई वर्षों से तलाश रहे राजनीतिक विकल्प-बिरसा सोय