खरसावां-कुचाई में मानसून ने दी दस्तक, 36 घंटो
से हो रही झमाझम बारिश, सडके जलमय हुई, दुकानों और
घरों में घुसा पानी, बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त,
kharsawan खरसावां-कुचाई में मानसून ने दस्तक देते ही पिछले 36 घटों से झमाझम बारिश शुरू हो गई है। लगातार क्षेत्र में हो रही रूक रूक के बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके अलावा, निचले इलाकों में पानी घुसने से घरों और दुकानों में भी पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम ने ली अंगडाई तो लोगों का ठंड का एहसास करा दिया। लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जीवन बाधित हो गया है। हालांकि, बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन इसके साथ ही कई समस्याएं भी सामने आई हैं। सडकों पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों को कई परेशानियों का सामना करना पडा। बारिश से सोना नंदी का जलस्तर बढ गया है। बारिश से बजार निकले लोगो को भी परेशानी झेलनी पडी। लोग छाता लेकर जरूरी सामान खरीदनें के लिकलने को मजबूर है। बता दे मंगलवार को सुबह से आसमान में काले बादल छाया रहा। साथ दोपहर से खरसावां-कुचाई में मानसून ने दस्तक दे दिया है। इसके साथ बुधवार को दिनभर आसमान में दिनभर काले बादल के साथ रूक-रूक कर झमाझम बारिश शुरू हो गई है।

सड़कों पर जलजमाव
बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। निचले इलाकों में पानी भरने से कई घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया है, जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ
बारिश से मनुष्य के साथ पशु भी रहे परेशान
खरसावा, कुचाई व बडाबाम्बों क्षेत्र में बारिश के कारण मनुष्य के साथ साथ पशु भी परेशान रहे। बारिश से बचने के लिए गाय, बैल, बकरी, सहित कई पशु घरों के आगन, दुकानों के शैड, हाट बजारों में बनी हाट के शेड, झोपडी में शरण लिया था। और किसी तरह बारिश से बचने का प्रयास कर रहे थे।

बारिश के बुंद के साथ गुल हो जाती है बिजली
लगातार हो रही बारिश के कारण पिछले दो दिनों से खरसावां और बडाबाम्बों क्षेत्र के लोग बिजली के ऑख मिचौली से परेशान है। खरसावां और बडाबाम्बों क्षेत्र में विगत 24 घंटो से बिजली आती जाती रहती है। क्षेत्र में आसमान से बारिश के बुंद गिरते ही बिजली गुल हो जाती है। जो बारिश छुटने के कई कई घंटो के बाद भी नही आती हैं। बिजली के ऑख मिचौली से जनता परेशान हैं।
घरो में दुबके रहे लोग
लगातार हो रही बारिश के कारण लोग घरो में दुबके रहे। लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से बाहर नही निकल पाये। उन्हे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। लोग बारिश से बचने एवं अपने कार्यो के निपटाने के लिए छतरी के सहारे देखे गये। वही सड़कों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी झेलनी पड़ी।
लगातार बारिश से खेतों में भरा पानी, किसान खुश
मंगलवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश से एक ओर आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं खेतों में लबालब पानी भर गए हैं। इससे किसानों की उदासी दूर हो गई है और अच्छी फसल की उम्मीद से अन्नदाताओं में खुशी की लहर है।
अत्यधिक वर्षा के कारण कक्षा 8 तक
के सभी विद्यालय बुधवार को बंद रहा
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी ) द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले सहित राज्य के कुछ अन्य जिलों में लगातार हो रही वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके तहत रेड ज़ोन में आने वाले जिलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा 8 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के आलोक में सरायकेला-खरसावां जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को बुधवार को कक्षा 8 तक के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं उनके हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिले के सभी विद्यालय प्रबंधन से अपेक्षा की जाती है कि वे इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
