खरसावां के जिला लोक समिति की बैठक संर्पन्न, बिहार के
औरंगाबाद में 30 जून मनाया जाएगा लोक समिति की स्थापना दिवस
kharsawan खरसावां के सिमला स्थित बाबा आश्रम के सभागार में सरायकेला खरसावां जिला लोक समिति की एक बैठक कुन्ती देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोक समिति के राष्ट्रीय संयोजक कौशल गणेश आजाद ने कहा कि जब तक शराब पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगेगा, तब तक लोगों का सम्यक विकास नहीं होगा। इस तरह हमारी सुचिंतित धारणा है कि समाज और मनुष्य के विकास के लिए शराबबंदी एक अनिवार्य शर्त है। यह उद्देश्य सिर्फ सरकार और कानून से पूरा नहीं हो सकता। उन्होने कहा कि शराब के कारण घरेलु हिसा होती है।

जिसका शिकार सबसे ज्यादा बच्चों और महिलाए होती है। लगभग 70 प्रतिशत सडक दुर्घटना शराब के कारण होती है। आजाद ने बताया कि 30 जून 1977 को लोक नायक जयप्रकाश नारायण ने लोक समिति की स्थापना की थी। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन बिहार के औरंगाबाद में होगा। उन्होंने सम्मेलन में सरायकेला से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी की अपील की। लोक समिति के प्रदेश संयोजक शंकरराणा ने कहा कि लोक समिति अपने जन्मकाल से ही रचनात्मक और संघात्मक कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि आज लोक समिति को मजबूतीे और विस्तार करने की जरूरत है। ताकि प्रशासन और सरकार के वादाखिलाफी और निकम्मापन पर रोक लग सके। वही अंगूर महतो ने कहा कि जनता की समस्याओ के निदान की जरूरत है। जो लोक समिति के बिना सभंव नही है। इस बैठक में मुख्य रूप से सोनाराम महतो, जयपाल मुर्मू, युधिष्ठिर महतो, ज्ञाती कुम्हार, कुमारी लक्ष्मी, भानुमति मुर्मू, धनेश्वरी, अश्विनी मुर्मू, रघुपति राघवन, कार्तिक कुम्हार आदि उपस्थित थे।
