खरसावां में जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की हुई बैठक, बूत स्तर पर संगठन को मजबूत करने हेतु युवाओं को जोड़ने का निर्णय, कांग्रेस की असली ताकत जमीनी स्तर के कार्यकर्ता है-प्रर्मेंद्र
Kharsawan खरसावां साप्ताहिक हाट परिसर में रविवार को सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस के जिला कार्यकारिणी की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रर्मेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला प्रभारी संजीव रंजन एवं प्रखंड पर्यवेक्षक देबू चटर्जी की उपस्थिति में संगठन संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी महीने मे संगठन को प्रखंड लेवल पर सुदृद्व करने पर बल दिया। इस दौरान सर्व समिति से राजाराम पड़िया को खरसावां विधानसभा अध्यक्ष एवं रूईदास चाकी सरायकेला विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस जमीन स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जूटेगी। पार्टी गांव को संगठन से जोड़कर नयी जानदार की तलाश में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। हम सभी एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे। हमें बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के लिए युवाओं को जोड़ना होगा। जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाना होगा। गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति तैयार किया गया। इस बैठक मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रर्मेंद्र कुमार मिश्रा, जिला प्रभारी संजीव रंजन, प्रखंड पर्यवेक्षक देबू चटर्जी, रूईदास चाकी, बागून सोय, अनारूल हक, निरंजन मंडल, मोहम्मद शौकत, राजाराम पड़िया, राजू तांती, दीपक होनहागा, अजय पड़िया, कृष्णा बोयपाई, रविंद्र बोयपाई, शंकर दिग्गी, रमेश चाकी, दिलीप सिंह लेयागी, विजय पाड़िया, रोशन मोदी, सुखलाल होनहागा, मोनू मोदी, गुलशन पड़िया, अमर पुष्टि, ईश्वर हेमब्रम, निरंजन दास, करण हेंब्रम, संजय कुमार पुष्टि, रामचरण लोहार आदि नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
April 21, 2025 2: 11 am
Breaking
- खरसावां में जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की हुई बैठक, बूत स्तर पर संगठन को मजबूत करने हेतु युवाओं को जोड़ने का निर्णय, कांग्रेस की असली ताकत जमीनी स्तर के कार्यकर्ता है-प्रर्मेंद्र
- खरसावां मे कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन-2025 को लेकर बैठक, जो निष्क्रिय हैं उन्हें हटाकर नए लोगों को दी जाएगी जिम्मेदारी, संगठन सृजन के माध्यम से कांग्रेस को और मजबूत बनाएं-देबू चटर्जी
- खरसावां-चाईबासा मार्ग के आमदा मे चलती कार पर गिरा सूखा पेड़, कार क्षतिग्रस्त, कार मे सवार एक बच्चा जख्मी, बाकी लोग बाल बाल बचे,
- भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को गम्हरिया ब्लॉक के लिए प्रदान करेगे पुरस्कार,
- खूंटपानी के विभिन्न पांच गांवों में मागे परब पर विधायक ने मांदर का किया वितरण, भाषा, संस्कृति और परंपरा ही समाज की असली पहचान-गागराई
- जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को वर्ष 2024 में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित,
- खरसावां मे भाजपा मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू, कार्यकर्ताओं के सहमति से मंडल अध्यक्ष के लिए तीन नामो की अनुशंसा, पार्टी के प्रति निष्ठावान, समर्पित व योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन की सौंपी जायेगी जिम्मेदारी,
- कुचाई के मुटुगोड़ा में 11 लाख से बनेगा आंगनबाड़ी केन्द्र, विधायक प्रतिनिधि, मुखिया ने किया शिलान्यास,