खरसावां के जोरडीहा में धरती आबा जनजातीय ग्राम
उत्कर्ष अभियान के तहत लगा शिविर, परिसंपत्तियों का किया वितरण,
आदिवासी समुदायों का समग्र विकास करना उद्देश्य-बीडीओ
kharsawan खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत सचिवालय के समीप स्थित स्कूल मैदान में बुधवार को पंचायत स्तरीय धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, मुखिया सोनामुनी पुर्ति, पूर्व मुखिया मांगीलाल पुर्ति, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, उप मुखिया दीपक हेम्ब्रम आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिया गया। वही लाभूकों में परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है जिसका उद्देश्य आदिवासी समुदायों का समग्र विकास करना है। इस अभियान का नाम भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में रखा गया है, जिन्हें धरती आबा के रूप में भी जाना जाता है। अभियान का लक्ष्य जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका के क्षेत्र में सुधार करना है। उन्होने कहा कि आधार कार्ड, प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पोषण अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा आदि मुख्य लक्षित योजनाएं हैं, इनका भरपूर लाभ अवश्य उठायें। इस मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, डॉ विरागंणा सिंकू, मुखिया सोनामुनी पुर्ति, पूर्व मुखिया मांगीलाल पुर्ति, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, उप मुखिया दीपक हेम्ब्रम, ग्राम प्रधान राजेश महतो, वार्ड सदस्य उमिला नायक, सामु बोदराख् बिजय महतो, कृष्णा नायक, बीपीओ रानो बास्के, बबलु महतो सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
