आजसू पार्टी ने धान बीज की किल्लत को लेकर जताई चिंता
Kharsawan सरायकेला खरसावां आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि धान बुआई का समय खत्म होने वाला है, लेकिन अभी भी धान बीज की किल्लत से किसान परेशान हैं। धान बीज हर लैंपस में उपलब्ध नहीं होने से किसान चिंता में हैं।
आजसू पार्टी का आरोप है कि झारखंड सरकार किसानों की सुविधा के प्रति उदासीन है। पार्टी जल्द ही उपायुक्त से मिलकर किसानों के लिए बीज उपलब्ध कराने की मांग करेगी। पार्टी का दावा है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किसानों को समय पर सुविधा नहीं मिल रही है।
