खरसावां के बुरूडीह मे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगा शिविर, योजनाओं से लाभान्वित हेतु भरवाया आवेदन, जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास अभियान का उद्देश्य-डीएसओ
Kharsawan खरसावां प्रखंड के बुरूडीह पंचायत सचिवालय में सिमला, चिलकू एवं बुरूडीह पंचायत स्तरीय धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ किया। जिसका विधिवत उद्घाटन सरायकेला खरसावां जिला आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, मुखिया विशुलाल माझी, मुखिया रोयबारी मांझी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वही ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराते हुए लाभूको मैं परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। मौके पर श्री महतों ने कहा कि जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास को लेकर की गई। अभियान का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में जन सहभागिता को बढ़ावा देना है। वही इस क्रम में कई विभाग के स्टाल लगाए गए। जिसमें ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कास्ट सर्टिफिकेट, मनरेगा, आयुष्मान कार्ड सहित केंद्र के कई योजनाओं से संबंधित आवेदन भरकर जमा किया गया। इसके साथ ही स्किल सेल एनीमिया टेस्ट भी ग्रामीणों का कराया गया। मौके पर माझी ने कहा कि अभियान की शुरुआत आज हो गई है। जो आगामी 30 जून तक चलेगा। उक्त अभियान के निमित सभी पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। ग्रामीण उक्त कार्यक्रम का लाभ उठाएं अधिक से अधिक संख्या में लोग उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर अभियान से जुड़कर लाभ उठाएं। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही ग्रामीणों को इस अभियान से जुड़ने और अपने गांव को आदर्श ग्राम बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, मुखिया विशुलाल माझी, मुखिया रोयबारी मांझी, सिमला ग्राम प्रधान, पंचायत समिति सदस्य बुरूडीह, बीपीओ मनरेगा, बीसी पंचायती राज स्वशासन, विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
