कुचाई पुलिस ने मारपीट मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,
Kuchai
कुचाई थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कुचाई थाना कांड संख्या 06/2026, दिनांक 14 मार्च 2026 को धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इस कांड में आरोपी रेगा बोदरा (उम्र करीब 50 वर्ष) पिता स्वर्गीय लांगु बोदरा तथा मानकी बोदरा (उम्र करीब 22 वर्ष) पिता रेगा बोदरा, दोनों निवासी ग्राम जुगीडीह, थाना कुचाई, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त मारपीट में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की छापामारी दल में कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविंद्र मुंडा, पुलिस पदाधिकारी रामनाथ कुमार दास सहित कुचाई थाना के सशस्त्र बल एवं दलभंगा ओपी के आईआरबी जवान शामिल थे।
March 17, 2026 2: 01 pm
Breaking
- सरायकेला सदर अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 22 यूनिट रक्त संग्रह,
- कुचाई पुलिस ने मारपीट मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- गम्हरिया में कृष्टि-दीपा महोत्सव का आयोजन, ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के 138वें जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- खरसावां में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक में विधि-व्यवस्था पर किया गया मंथन, शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ ईद, सरहुल व रामनवमी मनाने का निर्णय
- खरसावां में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत पुराण कथा का शुभारंभ, सात दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर, भगवान श्रीकृष्ण की कथा को सुनने से मनुष्य धर्म के मार्ग पर चलकर करता मोक्ष की प्राप्ति
- खरसावां के मोसोडीह में सरहुल महोत्सव को लेकर बैठक, 21 मार्च को होगा भव्य आयोजन,सरहुल पूजा, शोभा यात्रा तथा महोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा
- सरायकेला के घोड़ालांग में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन माखन चोर की झांकी ने मोहा मन, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन सुनकर भाव-विभोर हो उठे श्रद्धालु
- खरसावां में रसोई गैस के दामों में वृद्धि और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फुका पुतला
