Author: Team eDesk

कुचाई के जोजोहातु-कुचाई में 15 वें वित्त आयोग के मद से 1.11 करोड से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास.गांवों की हर बुनियादी जरूरतों के आधार पर हो रहे कार्य-सोनाराम, Kuchai कुचाई प्रखंड के अंतर्गत जोजोहातु और कुचाई मे 15 वें वित्त आयोग मद के से स्वास्थ प्रक्षेत्र हेतु करीब 1.11 करोड रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। मंगलवार को सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, कुचाई जिला परिषद सदस्य झिगी हेंब्रम एवं सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से लगभग 55.50 लाख की लागत…

Read More

खरसावां रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव; हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस, Kharsawan खरसांवा थाना अंतर्गत पोड़ाडीह गांव के पास हावड़ा-मुंबई रेलखंड के सीनी अप लाइन पोल नं 289/3 और 289/5 के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है…

Read More

आदित्यपुर मे स्टेयरिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक, प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का चुनाव 24 मई को अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, (एकल पद), उपाध्यक्ष चार और 11 सचिव पद के लिए होगा चुनाव, Kharsawan आदित्यपुर अटल पार्क में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां स्टेयरिंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण अध्यक्ष संतोष कुमार की उपस्थित मैं की गई। इस बैठक मे जिले का एकमात्र मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां का चुनाव आगामी 24 मई (शनिवार) को करने का निर्णय लिया। इस बार सभी पदों के लिए चुनाव होने हैं। इसको लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। बैठक में सर्वसम्मति से…

Read More

गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कार्यालय सिजुलता से गौड़ जागरण रथ रवाना,समाज के लोगों को करेगी जागरूक Seraikella सरायकेला: गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कार्यालय राजनगर प्रखंड के सिजुलता से रविवार को समाज का गौड़ जागरूकता रथ रवाना हुई। गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय महासचिव पितोवास प्रधान ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले चरण में रविवार को गौड़ जागरण रथ पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी व कुमारडूंगी प्रखंड के बड़बिल व तुंगा समेत विभिन्न गौड़ बहुल गांवों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। जागरण रथ के माध्यम से समाज के महिला पुरुषों को विभिन्न विषयों पर…

Read More

खूंटपानी के बासाहातु में ग्रामीण मुंडा मंजीत हाईबुरु की गला रेतकर नृशंस हत्या का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, पिस्टल, चाकू, मोटरसाइकिल सहित कई सामान बरामद, बदले की भावना बनी हत्या का कारण. Khutpani खूंटपानी के पाण्ड्राशाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गम्हरिया के समीप बासाहातु के 32 वर्षीय ग्रामीण मुंडा मंजीत हाईबुरु की गला रेतकर की गई। हत्या की गुत्थी को पुलिस ने मात्र कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। घटना दिनांक 11-12 मई 2025 की रात्रि की है। जब अज्ञात अपराधियों ने मंजीत की हत्या कर दी थी। मृतक के भाई शेखर हाईबुरु द्वारा 12 मई को थाना में…

Read More

सोहैब खान बने ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के सरायकेला खरसावां के जिला संयोजक, तीन महीने के अंदर जिला कमीटि एवं प्रखण्ड कमीटि गठन करने का निर्देश, Jharkhand ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन पाटी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड के विभिन्न जिलों के जिला संयोजक मनोनीत किया है। जिसमें सरायकेला खरसावां जिले के सोहैब खान को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन पाटी के जिला संयोजक मनोनीत किया गया। इसके अलावा मनोनीत पत्र मे कहा गया है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के नेतृत्व, झारखण्ड…

Read More

खरसावां के बडाबाम्बो डे नाइट क्रिकेट चैंपियनशिप-2025 संर्पन्न्, अमित इलेवन बडाबाम्बो को पराजित कर अयोध्या इलेवन बलरामपुर बना चैम्पियन,उपलिब्ध्यां ही खिलाडियों की पहचान है-सोनाराम Kharsawan खरसावां के बडाबाम्बो स्कूल मैदान में आयोजित बडाबाम्बो ग्रामीण प्रीमियर लीग डे नाइट क्रिकेट चैंपियनशिप-2025 संर्पन्न हो गई। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अमित इलेवन बडाबाम्बो को पराजित कर अयोध्या इलेवन बलरामपुर चैम्पियन बना। इस डे नाइट क्रिकेट चैंपियनशिप में 16 टीमों ने भाग लिया। इस डे नाइट क्रिकेट चैंपियनशिप के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरायकेला खरसावां जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने डे नाइट क्रिकेट चैंपियनशिप के…

Read More

सासंद ने किया विद्या विहार पब्लिक स्कूल में नवनिर्मित विद्यानंदन प्ले पार्क का उद्घाटन, सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ऐसे स्कूलों की है आवश्यकता-कालीचरण मुंडा Khunti खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने शनिवार को विद्या विहार पब्लिक स्कूल, गरीब परिसर में नवनिर्मित विद्यानंदन प्ले पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सांसद का स्वागत किया। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि विद्या विहार पब्लिक स्कूल एक बेहतरीन शिक्षण संस्थान है, जहां विद्यार्थियों की अच्छी संख्या और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल है। सुदूरवर्ती इलाकों में ऐसे स्कूलों की आवश्यकता है,…

Read More

चेन्नई के तंजावुर के सलंगई नाधम महोत्सव मे खरसावां के कलाकारों की झारखंड की पारंपरिक मर्दानी झूमर की भव्य प्रस्तुति, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध Kharsawan भारत की विविध कलाओं के रंग संजोए गए हैं। नृत्य, संगीत और नाटक में भारतीय समृद्धि को उनकी मर्मस्पर्शी गरिमा से प्रस्तुत करना भी एक कला ही है। इसी के तहत दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र तंजावुर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा चेन्नई के तंजावुर मे आयोजित सलंगई नाधम महोत्सव मे खरसावां के कलाकारों की झारखंड की पारंपरिक मर्दानी झूमर की भव्य प्रस्तुति देकर झारखंड की संस्कृति और परंपराओं से रू-ब-रू कराया। झारखंड के जनजातीय समुदायों…

Read More

गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कार्यालय सिजुलता से कल रविवार को रवाना होगी जागरूकता रथ Seraikella सरायकेला: गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कार्यालय राजनगर प्रखंड के सिजुलता से कल रविवार 18 अप्रैल को समाज का जागरूकता रथ रवाना होगी। गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक व महासचिव पितोवास प्रधान संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान गौड़ सेवा संघ समाज के केंद्रीय व जिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसकी जानकारी देते हुए गौड़ सेवा संघ के कृष्णा कुमार प्रधान ने बताया पहले चरण में यह जागरूकता रथ रविवार 18 अप्रैल से सोमवार…

Read More