Author: Team eDesk

खरसावां उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदमडीहा का जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण, बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षिका ज्योत्स्ना बेहरा का वेतन निकासी पर रोक, Kharsawan सरायकेला खरसावां जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कदमडीहा (खरसावां) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपस्थिति पंजिका, मध्याह्न भोजन संचालन, आधारभूत संरचनात्मक सुविधाओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में शिक्षिका ज्योत्स्ना बेहरा के बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा तत्क्षण प्रभाव से…

Read More

जिले के बंजरभूमि और जंगलो में एक लाख मिट्टी से बने बीज का गोला फेंकने का लक्ष्य, ताकि हमारा पर्यावरण हरा-भरा रहे और ग्रामीणों को फलदार फल मिलता रहे, Jamshedpur पर्यावरण संरक्षण और बंजरभूमि को हरा-भरा करने के लिए मेराकी संस्था ने एक अनोखी पहल शुरू की है। संस्था ने पूर्वी सिंहभूम जिले में 1 लाख मिट्टी के बीज गोलों को बंजरभूमि, जंगलों और खुले मैदानों में फेंकने का लक्ष्य रखा है। इस पहल में गांव की महिलाएं और युवा मिलकर मिट्टी के गोले बना रहे हैं, जिनमें इमली, आम, जामुन और कटहल जैसे फलदार पौधों के बीज डाले जा…

Read More

आदित्यपुर के निमापाड़ा में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद Aaditypur सरायकेला में उत्पाद विभाग की टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के निमापाड़ा में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। टीम ने 9 PM व्हिस्की की 78 पेटी, जिसमें कुल 702 लीटर शराब थी, को जब्त किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी का नेतृत्व अधीक्षक उत्पाद सौरभ तिवारी…

Read More

चंद्रपुरा के दामोदर नदी में डूबे युवक का शव बरामद chandrapura चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के राजाबेड़ा में रेलवे पुल के समीप दामोदर नदी में डूबे बेलघुटू टोला निवासी अजीत सिंह के पुत्र बालेश्वर कुमार सिंह का शव शनिवार को धनबाद के सिंदरी के गौशाला ओपी क्षेत्र में नदी तट पर मिला। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की शाम को झाड़ियों में फंसा हुआ शव देखा और ओपी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया। शिनाख्त के लिए शव का फोटो परिजनों को भेजा गया और हाथ में टैटू से लिखे गए…

Read More

देवघर पुलिस को हासिल हुई बड़ी सफलता, आस्तिक पलिवार के गुर्गे की गिरफ्तारी Deoghar देवघर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आस्तिक पलिवार उर्फ गुड्डू उर्फ शशि गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम साहिल शर्मा है, जो धनबाद थाना क्षेत्र के चीरागोड़ा प्रोफेसर कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने साहिल के पास से एक पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किए हैं। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया और साहिल को गोविंदपुर के खुदिया नदी के पास…

Read More

जमशेदपुर के सोनारी मे शांतिपूर्ण तरीके से निकला मोहर्रम जुलूस, Jamshedpur जमशेदपुर के सोनारी कुम्हारपाड़ा मस्जिद से मोहर्रम की जुलूस विशाल और शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। इस जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने में सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के दिशा-निर्देश में जुलूस को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने नए वस्त्र पहनकर शांति की भावना के साथ चलते हुए धर्म के गीत गाए और इमाम…

Read More

पांड्रशाली के थोलको मे अनियंत्रित होकर छोटा हाथी पलटने से 28 लोग गंभीर रूप से घायल, pandrasali पांड्रशाली ओपी थाना अंतर्गत थोलको के समीप छोटा हाथी पलटने से 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना रविवार की दोपहर 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। अनियंत्रित होकर वाहन पलटने से 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया हैं। वही अत्यधिक घायलों का चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करके जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों ने…

Read More

कुकड़ू के चौड़ा में भाईचारे व श्रद्धा के साथ मनाया गया मुहर्रम का पर्व, चौड़ा मिल मैदान में दिखा लाठी खेल का अद्भुत नज़ारा, Ichagarh मुस्लिम समुदाय का त्याग, बलिदान और भाईचारे का प्रतीक पर्व मुहर्रम रविवार को बारिश के बीच कुकड़ू प्रखंड में पूरी आस्था, शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चौड़ा गांव में विभिन्न गांवों के ताजिया और निशान के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। या अली, या हसन, या हुसैन के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और श्रद्धा का वातावरण बन गया। जुलूस का मुख्य केंद्र रहा चौड़ा मिल मैदान, जहां चौड़ा…

Read More

खूंटपानी के चुरूगुई मे पांच दिवसीय फुटबॉल धमाल-2025 संपन्न, वेस्ट कोल्हान बडा गुइरा को पराजित कर जय मां लक्ष्मी डंगलटांड बनी चैंपियन, 40 प्लस मे सोल्जर यूनाइटेड बना विजेता, Khutpani खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत चुरूगुई फुटबॉल मैदान में लिटिल स्टार क्लब के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल धमाल प्रतियोगिता-2025 संपन्न हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता मे विभिन्न राज्यों से कुल 64 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में वेस्ट कोल्हान बडा गुइरा को 1-0 से पराजित कर जय मां लक्ष्मी डंगलटांड की टीम चैंपियन बनी। जबकि 40 प्लस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में किल्लर मेन को पराजित…

Read More

रांची में बड़ा खुलासा: चीनी साइबर ठगों के 7 एजेंट गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का था प्लान, Ranchi रांची के जगन्नाथपुर इलाके में स्थित एक होटल से सीआईडी की साइबर टीम ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग डिजिटल अरेस्ट और फर्जी निवेश योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। सीआईडी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक होटल में साइबर ठगों का गिरोह ठगी की योजना बना रहा है। इसके बाद साइबर थाना की टीम ने छापेमारी कर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि ये…

Read More