Author: Team eDesk

खरसावां में तीन विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण में एमडीएम सहित 11 मामलो का ऑन द स्पोट किया निष्पादन, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना उदेश्य-बीडीओ, kharsawan खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण किया गया। प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी की अध्यक्षता में आयोजित नव प्राथमिक विद्यालय हैसाडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलाईडीह और उत्क्रमित मध्य विद्यालय रिडिंगदा का जनसुनवाई हुआ। इस दौरान मध्यान भोजन योजना के 3 और सर्व शिक्षा अभियान के 11 सहित 14 मामलों की समीक्षा हुई। इस दौरान विद्यालयों ने आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए। जिसके कारण ऑन द स्पोट सभी मामलों का निष्पादन किया गया।…

Read More

खरसावां के बुरूडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय मे मनाई हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती, हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रुचि लेना चाहिए- धर्मेंद्र महतो kharsawan खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पूरे उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान प्रार्थना सभा मे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बाल संसद के सदस्यों के द्वारा ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर विस्तार पूर्वक…

Read More

जमशेदपुर के घोड़ाबांधा पहुचकर स्व. रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल हुए खरसावां व ईचागढ विधायक, दी श्रद्धांजलि kharsawan खरसावां विधायक दशरथ गागराई और ईचागढ विधायक सविता महतो शुक्रवार को झारखंड के शिक्षा मंत्री रहे स्वर्गीय रामदास सोरेन के जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिवारजनों से मिले और सांत्वना भी मौके पर श्री गागराई ने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन सहज, सरल और सुलभ उपलब्ध रहने वाले नेता थे। गरीब गुरबा लोगों के लिए वो हमेशा तत्पर रहते थे। उनका निधन झारखंड सहित घोड़ाबांधा, पार्टी और परिवार के लिए बड़ी क्षति है।घोड़ाबांधा…

Read More

सरायकेला नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले में हुई षष्ठी पूजा, महिलाओं ने पूजा अर्चना मे बढ़ चढ़कर लिया भाग, Seraikella सरायकेला नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले में आज षष्ठी पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिये। मुख्य रूप से यह पूजा मां धरती अर्थात सृष्टिकी होती है ।जिसमें महिलाओं द्वारा अपने परिवार की रक्षा करने के लिए मां धरती यानी सृष्टि की कामना करते हैं। महिलाओं द्वारा माता को समर्पित रक्षा सूत्र अपने बच्चों के कलाई पर बांधते हैं। नगर क्षेत्र के हंसा उड़ी मोहल्ले में विस्तार पूर्वक इसका आयोजन हुआ।

Read More

खेल अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा खेल के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है- मनोज चौधरी Seraikella सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष, एवेंजर कल्ब अध्यक्ष ,क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं सुविधाएं मिलेगी तो निश्चित तौर पर जिले का नाम विश्व में रोशन होता रहेगा. खेल अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा खेल के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है. जिले में खेल की असीम संभावनाएं है. उन्होंने कहा कि…

Read More

डीएलएसए द्वारा सरायकेला उपकारागार का निरीक्षण Seraikella सरायकेला, 28 अगस्त 2025 : माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला श्री रामाशंकर सिंह के निर्देश एवं माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) के परिपालन में आज सरायकेला उपकारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण सचिव, डीएलएसए सरायकेला श्री तौसीफ मेराज तथा मुख्य एलएडीसी श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सचिव डीएलएसए ने निरीक्षण के क्रम में उन बंदियों से भी वार्ता की, जो सरायकेला क्षेत्राधिकार से…

Read More

कुचाई में कास्स्तिा इंडिया और सामुदायिक वन पालन संस्थान की बैठक, जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सरकारी बैक में बचत खाता खोलने का निर्णय, kuchai कुचाई के मुण्डा-मानकी सभागार मे कास्स्तिा इंडिया और सामुदायिक वन पालन संस्थान की एक बैठक की गई। इस बैठक में समेकित जनजातीय ग्रामीण विकास अभिकरण, सरायकेला-खरसावां के संकल्पानुसार धरती आबाः जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम सभा के अधीन सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के लिये सरकारी बैक में बचत खाता खोलने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ जिन ग्रामों में सामुदायिक वन पालन समिति को सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के…

Read More

खरसावां में ब्राह्मणों को पूजा पद्धति के कर्मकांड पर प्रशिक्षण, पारंपरिक रूप से वेदों के अध्ययन और अभ्यास के माध्यम से मिलता है सफलता- पंडित उइनरील आचार्य kharsawan खरसावां के बांसती मंदिर में श्री श्री 108 मां बांसती पूजा समिति के द्वारा गणेश पूजा की शुभ अवसर पर खरसावा क्षेत्र के अंतर्गत ब्राह्मण समाज लोगों को ब्राह्मणों को पूजा पद्धति के कर्मकांड पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक के रूप उपस्थित पंडित उइनरील आचार्य ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि ब्राह्मणों को पूजा पद्धति के कर्मकांड का प्रशिक्षण पारंपरिक रूप से वेदों के अध्ययन और अभ्यास के माध्यम से मिलता है।…

Read More

खरसावां विधायक ने झारखंड विधानसभा में उठाया खूंटपानी के उद्यान महाविद्यालय बिंज के छात्रावास निर्माण का मामला, 50-50 बेड का बनेगा दो छात्रावास, khutpani खूंटपानी के बिंज में संचालित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अन्तर्गत स्थापित उद्यान महाविद्यालय में 50-50 बेड के दो छात्रवास बनेगा। छात्रावास निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति का इतेजार है। लगभग दो करोड की लागत से दो छात्रावास का निर्माण होगा। झारखंड विधानसभा के चालू मानसून सत्र के दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने स्पष्ट किया कि उडान महाविद्यालय, खूंटपानी राज्य का एकमात्र उद्यान महाविद्यालय है, जो बिरसा कृषि विश्वविद्यालन का…

Read More

खरसावां के ढीपासाई में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न्, राजा ब्रदर्श को पराजित कर बुडुगुटू एफसी बनी चैम्पियन खिलाडी खेल से बनाये दुनिया में अलग पहचान-सोनाराम kharsawan खरसावां के ढीपासाई में फुटबॉल मैदान में श्री श्री गणेश पूजा के शुभ अवसर पर जेएमएसी ढीपासाई के द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न्ा हो गई। इस प्रतियोगिता के फाईनल मैच में राजा ब्रदर्श को 1-0 से पराजित कर बुडूगुटू एफसी चैम्पियन बनी। इस प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टिमों ने लिया भाग। खेल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा…

Read More