Author: Team eDesk

गम्हरिया के रामकृष्णा फोर्जिंग प्लांट-5 गेट पर 19 जमीनदाताओं का अनिश्चितकालीन धरना, विधायक भी समर्थन में बैठे, कंपनी प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप, Gamharia गम्हरिया प्रखंड के बीरबांस पंचायत अंतर्गत बालीगुमा स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड (प्लांट-5) के मुख्य गेट पर गुरुवार से 19 जमीनदाताओं ने स्थायी नियोजन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जमीनदाताओं का आरोप है कि वर्ष 2008 में कंपनी द्वारा लगभग 40 लोगों को स्थायी नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था। इनमें से 21 लोगों को नियोजन मिल चुका है, जबकि शेष 19 लोग अब तक वंचित हैं। धरनारत जमीनदाताओं ने…

Read More

खरसावां में बिरसा हरित ग्राम योजना पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण, 2026-27 में 1500 एकड़ मनरेगा, 1500 एकड़ जेएसएलपीएस से बागवानी, 225 एकड़ में तसर वृक्षारोपण का लक्ष्य, Kharsawan जिला ग्रामीण विकास शाखा, सरायकेला खरसावां की ओर से बिरसा हरित ग्राम योजना (बीएचजीवाई), पोषण वाटिका, दीदी बगिया एवं गुड गवर्नेंस विषय पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। गुरुवार को खरसावां प्रखंड सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में खरसावां, सरायकेला, राजनगर, कुचाई एवं गम्हरिया प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वित्तीय वर्ष…

Read More

केरल में थर्ड एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का शुभारंभ, भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, तीरंदाजी भारत की प्राचीन खेल परंपरा का अभिन्न अंग है-अर्जुन मुंडा Kerala केरल में आयोजित थर्ड एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर आयोजन समिति के चेयरमैन एवं विधायक टी.जे. विनोद, केरल तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोजन के.के., भारतीय…

Read More

खरसावां के प्रधानडीह के जंगल में अवैध शराब भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त, 250 किलो जावा महुआ नष्ट, Kharsawan खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत रीडिंग पंचायत के प्रधानडीह गांव से सटे जंगल में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 250 किलोग्राम जावा महुआ एवं संचालित अवैध शराब भट्ठी को विनष्ट कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रधानडीह गांव से सटे जंगल स्थित सुरु नाला के किनारे छापामारी अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध…

Read More

*नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल संचालन हेतु पीठासीन एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का द्वितीय चरण प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न…* Seraikella नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज एन.आर. उच्च विद्यालय, सरायकेला में पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का जिला स्तरीय द्वितीय चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन पदाधिकारियों को नगरपालिका निर्वाचन–2026 से संबंधित निर्वाचन निर्देशिका वितरित की गई। मतपेटी में पेपर सील लगाने की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यवहारिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण दिया गया तथा विभिन्न प्रकार के निर्वाचन प्रपत्रों को सही ढंग से भरने की विस्तृत जानकारी प्रदान की…

Read More

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दिंदली बाजार स्थित मीट एवं चिकन दुकानों का औचक निरीक्षण, 13 दुकानदारों को नोटिस निर्गत…* Seraikella आज दिनांक 11.02.2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा दिंदली बाजार क्षेत्र स्थित मीट एवं चिकन दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री सुधीर रंजन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। निरीक्षण के क्रम में बिना वैध फूड लाइसेंस/पंजीकरण के व्यवसाय संचालन करते पाए जाने पर कुल 13 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री सुधीर रंजन द्वारा सभी संबंधित दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक…

Read More

अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलटने से चालक गंभीर रूप से हुआ घायल। Seraikella सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी स्थित पुलिस लाइन के समीप बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक टेंपो पलट गया।दुर्घटना में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे गम्हरिया निवासी 35 वर्षीय मुकेश दास अपना टेंपो लेकर गम्हरिया से सरायकेला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दुगनी स्थित आर्मी कैंप के…

Read More

शहर से बाहर न्यायालय स्थानांतरण के विरोध में उतरे जलेश कवि, आंदोलन की चेतावनी Seraikella सरायकेला। शहर के बीचों-बीच स्थित व्यवहार न्यायालय को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की चर्चा के बीच स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सह अधिवक्ता जलेश कवि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस निर्णय का कड़ा विरोध जताया है और जरूरत पड़ने पर जनआंदोलन की चेतावनी दी है। जलेश कवि ने कहा कि सरायकेला का व्यवहार न्यायालय पहले शहर के मध्य में संचालित होता था। वर्ष 2005 में जगह की कमी एवं नए भवन की आवश्यकता…

Read More

*जिले में कुपोषण दर में कमी लाने हेतु ‘समर अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन…* Seraikella जिला समाहरणालय सभागार, सरायकेला में जिले में कुपोषण की दर में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से ‘समर अभियान’ के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण सत्र SCoE, RIMS रांची से आई प्रशिक्षक श्रीमती रीमा कुमारी द्वारा संचालित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गंभीर रूप से कुपोषित (SAM) एवं मध्यम रूप से कुपोषित (MAM) बच्चों की समयबद्ध पहचान, प्रबंधन एवं उपचार सुनिश्चित करना…

Read More

भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी के समर्थन में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन Seraikella सरायकेला। नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरायकेला में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी के पक्ष में प्रचार-प्रसार को गति देने हेतु नगर क्षेत्र में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का शुभारंभ अध्यक्ष आदित्य सपना ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उद्घाटन के बाद अध्यक्ष आदित्य सपना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर घर-घर संपर्क अभियान चलाएं और सरकार की नीतियों एवं उम्मीदवार की प्राथमिकताओं…

Read More