Author: Team eDesk

आदित्यपुर में पारिवारिक रंजिश के कारण चाकू गोदकर कर एक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार Adityapur आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदर्श नगर, गम्हरिया में पारिवारिक रंजिश के कारण एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के आरोपी ससुर को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9 बजे आदर्श नगर में पुटुश कुमार (उम्र 34 वर्ष), पिता जगदीश प्रसाद, निवासी देवरिया (जिला नालंदा, बिहार) पर उसके बहन के ससुर दशरथ प्रसाद (उम्र 58 वर्ष) ने घरेलू विवाद के चलते चाकू से हमला कर दिया।…

Read More

दो महीना पूर्व सरायकेला जेल से छूट अपराध कमी साजिद अंसारी उर्फ छोटा साजिद को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर पुनः जेल भेजा Seraikella दो महीना पूर्व सरायकेला जेल से छूट अपराध कमी साजिद अंसारी उर्फ छोटा साजिद को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर पुनः जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर अपराध कमी साजिद अंसारी उर्फ छोटा साजिद को साथ अल्लाह मैदान कपाली से गिरफ्तार किया गया है उसके पास से एक हथियार बरामद किया गया बाद…

Read More

मनोज चौधरी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा, हिन्दूओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को बर्खास्त करने की मांग Seraikella सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सार्वजनिक कार्यकर्ता मनोज कुमार चौधरी धार्मिक उन्माद फैलाने एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या उसमें संलिप्त रहने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के विरुद्ध संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राष्ट्रपति को पत्र द्वारा बर्खास्तगी की मांग की पत्र में उन्होंने लिखा है कि पिछले कुछ वर्षों से हम हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम संगठित गिरोह की तरह किया जा रहा…

Read More

सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़ seraikella सरायकेला प्रखंड के मुरुप गांव में देवी दुर्गा मां के प्रति भक्तों की आस्था कहिए या देवी दुर्गा की असीम कृपा लेकिन यह सच है कि यहां माता को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई आकर्षक व हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं। यह आस्था व भक्ति आज नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है जो आज के कंप्यूटर युग में भी जारी है। जो बड़ी गर्व की बात है। यह अनुष्ठान…

Read More

खरसावां में कांग्रेसियों ने मनाया गांधी-शास्त्री का जंयती, कांग्रेसियों ने उनके आदर्श पर चलने का लिया संकल्प, हमें गांधी जी के विचारधारा पर चलने की जरूरत है- प्रमेन्द्र kharsawan खरसावां के आमदा खादी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्री कें चित्र पर श्रद्धा सुमन अप्रित किया। साथ ही उनके उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि गांधीजी सत्य एवं अहिंसा के पुजारी थे। यही दो हथियार के बदौलत उन्होंने भारतवर्ष को आजादी…

Read More

खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना, kharsawan खरसावां-कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवो में हर्षाेल्लास के साथ सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गई। खरसावां प्रखंड के बुरूडीह एवं कुचाई गांव में श्री श्री मनसा पूजा समिति के द्वारा धूमधाम के साथ सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा अर्चना की गई। ग्रामीणों ने विधिपूर्वक माता मनसा की पूजा अर्चना करते हुए परिवार के सुख, शान्ति व समृद्धि की मंगल कामना की। पुजारी ने मां मनसा की विधिवत रूप से…

Read More

कोल्हान रक्षा संघ ने चलाया स्वच्छता अभियान, सभी ने मिलकर झाड़ू लगाई, कूड़ा उठाया, खिलाडियों में बाटे शर्ट, अनुशासन व स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाएं-डिबार जोंको, khutpani खूंटपानी के भोया फुटबॉल मैदान में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को कोल्हान रक्षा संघ ने एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। साथ ही 74 फुटबॉल टीमों के खिलाड़ियों को शर्ट का वितरण किया। साफ सफाई अभियान की शुरुआत सुबह 7 बजे खूंटपानी के भोया फुटबॉल मैदान में की गई। कोल्हान रक्षा संघ सचिव मानसिंह हेम्ब्रम के नेतृत्व में आयोजित साफ सफाई अभियान के तहत न सिर्फ सार्वजनिक…

Read More

झारखंड के खूंटी मे 12 लाख 40 हजार कैश प्राईज एवं एक आकर्षक EV स्कूटी वाली छह दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 5 नवंबर से Khunti  झारखंड के खूंटी स्थित बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम मे कुल 12 लाख 40 हजार कैश प्राईज एवं एक आकर्षक EV स्कूटी वाली 6 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 05 नवम्बर 2025 से 10 नवम्बर 2025 आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 5 लाख, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख, तृतीय पुरस्कार 1.20 लाख, चौथा पुरस्कार 80 हजार, पांचवा, छठा, सातवां एवं आठवां पुरस्कार 50-50 हजार रुपए रखा गया। इस प्रतियोगिता में कुल 32…

Read More

खरसावां राजमहल में विजयदशमी पर हुई अस्त्र-शास्त्र की पूजा-अर्चना, तलवार घुमाकर आदा की गई रस्म kharsawan खरसावां राजमहल में राज परिवार की ओर से विजयदशमी के अवसर पर अस्त्र-शस्त्र की पूजा अर्चना की गई। साथ ही राज परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा तलवार पूजा कर घुमाने की रस्म को निभाया गया। वही बड़ों के द्वारा छोटों को आरती के माध्यम से आशीर्वाद दिया गया। यह परंपरा खरसावां राज परिवार की ओर से 1536 ईस्वी से चलती आ रही है। विजयदशमी के अवसर पर खरसावां के सभी सामुदायिक के बीच भाईचारा प्यार और शांति का प्रतीक राज परिवार का रहा…

Read More

खरसावां-कुचाई में विजय दशमी पर पारंपरिक तरीके से श्रद्धा सुमन के साथ किया माँ दुर्गा का विसर्जन kharsawan-kuchai शारदीय नवरात्रि के अंतिम पड़ाव पर मां दुर्गा के मूर्तियों का विसर्जन कर दुर्गा पूजा का समापन किया गया। खरसावां-कुचाई क्षेत्र में दुर्गा पूजा की शुरुआत षष्टी तिथि से होती है। इस उत्सव का समापन दुर्गा विसर्जन के साथ किया गया। विसर्जन के दौरान विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा पारंपरिक तरीके से विधि विधान के तहत विसर्जन जुलूश धुमधाम से निकाला गया। साथ ही बाजे-गाजे के साथ मां दुर्गा का विसर्जन किया गया। विजय दशमी को लेकर दो कथाएं प्रचलित हैं। पहली…

Read More