खुंटपानी के बादिया के मांगे पर्व में पूर्व मुख्यमंत्री
पहुचकर ढोल-नगाडे की थाप पर थिरकते नजर आए, मांगे पर्व
न केवल प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है-अर्जुन मुंडा
khutpani खुंटपानी प्रखंड के अंतर्गत बादिया गांव में आयोजित मांगे पर्व में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने मांदर बजा कर तथा सामूहिक नृत्य करते हुए उनका स्वागत किया। श्री मुंडा ने ग्राम वासियों संग अखड़ा में सामूहिक नृत्य में शामिल हुए। साथ ही ढोल-नगाडे की थाप पर थिरकते नजर आए। मौके पर श्री मुडा ने कहा कि समाज के लोग संगठित होकर अपनी संस्कृति की रक्षा करें। मांगे पर्व हमारे आदिवासी समाज का मुख्य त्योहार है। पर्व त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहें जितना भी आधुनिक हो जाएं। अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को न भूलें। कला और संस्कृति से ही हमारी विशेष पहचान है। साथ ही हमें समाज को जागरूक और शिक्षित करने की जरूरत है, ताकि हमारे बच्चे पढ़ लिखकर समाज का नाम ऊंचा करें। भाषा संस्कृति बचाए रखने के लिए इस तरह का आयोजन करना भी जरूरी है। उन्होने कहा कि मांगे पर्व में प्राकृति यानी जल, जंगल, जमीन को पूजा होती है। गांव के बड़े बुजुर्ग, माताओं, बहनों एवं युवा साथियों के साथ मिलकर मनाया जाने वाला यह पर्व प्रकृति पूजक जनजाति समुदाय को सामूहिकता और समग्रता को दर्शाता है। यह पर्व न केवल प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बल्कि सहज सरल एवं संतुलित जीवन पद्धति के भी दर्शाता है। जो अनुकरणीय है। हो समुदाय में प्रचलित यह लोकीति “सेनगे सुसुन, काजी गे दुरंग“ अर्थात चलना ही नृत्य और बोली ही संगीत उनके जीवन शैली को गहरी दर्शांनिकता की प्रकट करती है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों उपस्थित थे।
April 24, 2026 3: 54 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
