कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी नक्सल क्षेत्र में विधायक
प्रत्याशी दशरथ गागराई का निकाला विजय जुलूस, समर्थको
ने खूब की अतिशबाजी, मनाई दिवाली-होली,
JMM’s victory procession taken out in Kuchai खरसावां विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन सह झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई के ऐतिहासिक हैट्रिक जीत पर कुचाई में विजय जुलूस निकाल कर जमकर आतिशबाजी की। जीत से उत्साहित झामुमो, कांग्रेस समर्थको दिवाली-होली मनाई। झामुमो, कांग्रेस समर्थको ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में सबसे पहले कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी नक्सल क्षेत्र जोम्बरो, कोमाय, रोलाहातु, पुनीसीर, गिलुवा, तरम्बा पहुचकर गाजे-बाजे, बम-फटाके और साउंड सिस्टम के साथ विजय जुलूस निकाली। यह जुलूस सुदूरवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण जनता का अभिवादन और आभार प्रकट किया। साथ ही अबिर गुलाल भी खेला। इसके बाद जनता का अभिवादन किया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि मै जनता का आभार प्रकट करते हुए उन्हे विश्वास दिलाता हूं कि जिस उम्मीद से कुचाई की जनता का प्यार मतों के रूप में मिला है। उसें कायम रखते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा। कुचाई को विकास के पथ पर ले जाना मेरी जिम्मेदारी है। इस विजयी जुलुस में विधायक दशरथ गागराई, बांसती गागराई, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, मुखिया शास्त्री सांगा भोंज सांगा, दशरथ उरांव, मेरियम नाग, लखीराम मुंडा, राहुल सोय आदि शामिल थे।
September 6, 2026 3: 45 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
