*कार्तिक पूर्णिमा और पंचक स्नान पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति की तत्वावधान होगा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन।*
Seraikella
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्री जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा एवं पंचक स्नान (बोइतो बंदानो) के अवसर पर 01 नवंबर से 05 नवंबर तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान मुख्य रूप से ओडिशा के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित रत्नाकर नायक (पुरीधाम) द्वारा श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन किया जाएगा।प्रत्येक दिन भागवत कथा प्रारंभ से पहले ओडिशा के प्रसिद्ध संगीत कलाकारों द्वारा संगीतमय भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।इसे लेकर श्री जगन्नाथ सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।इस बैठक में कार्तिक पूर्णिमा वह पंचक स्नान के अवसर पर कथावाचक के द्वारा पांच दिन तक चलने वाले श्रीमद् भागवत प्रवचन का आयोजन के रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। अध्यक्ष राजा सिंहदेव द्वारा बताया गया कि कार्तिक पूर्णिमा को ओड़िया समुदाय का सबसे पवित्र व पुण्य दिन माना जाता है।ओड़िया समाज के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर ‘बोईतो बंदाणो’ उत्सव के रूप में मनाते हैं।कार्तिक पूर्णिमा को सूर्योदय से पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ओड़िया समुदाय के लोग नदी में स्नान कर केले के पेड़ के छिलके या थर्मोकोल से तैयार रंग बिरंगी नाव को प्रवाहित नदी सरोवर में छोड़ते हैं।कार्तिक पूर्णिमा बोईतो बंदानो को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा सकता है।यह त्योहार ओड़िया समुदाय की ऐतिहासिक वाणिज्य यात्रा से जुड़ा हुआ है।सिंहभूम ओड़िया बहुल इलाकों में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जाता है।उसी उत्कलीय परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा भी विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है।इसी निमित्त जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा 01 से 05 तक नवंबर तक शाम 5:00 बजे से रात के 9:00 बजे एवं अंतिम तिथि 05 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन प्रातः 09 से अपराह्न 01 बजे तक भागवत कथा प्रवचन एवं भजन इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस बार कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए जगन्नाथ घाट को लाइट से आलोकित किया जाएगा एवं स्टोल लगाकर चाय-पानी इत्यादि का व्यवस्था होगा।जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा बोइतो बोदानो के लिए विशेष रूप से थर्मोकोल से एक बड़ा आकर्षक बोइतो (नाव) तैयार कर खरकाई नदी प्रवाहित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा प्रत्येक दिन भागवत कथा के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।यह कार्यक्रम 01 नवंबर से 05 नवंबर तक होगा एवं अंतिम तिथि को भजन एवं प्रवचन के उपरांत महाप्रसाद सेवा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।इस बैठक में मुख्य रूप से सचिव पार्थसारथी दाश, कोषाध्यक्ष शंकर सतपथी,समिति के वरिष्ठ सदस्य बादल दुबे,चन्द्रशेखर कर,प्रशान्त महापात्र, राजेश मिश्रा,परशुराम कवि,दुखुराम साहु,सुमित महापात्र,दिपेश रथ,सिपुन महंती,ध्रुव सिंह मोदक इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
March 7, 2026 5: 00 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
