जिप सदस्य शंभू मंडल ने दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
Seraikella
सरायकेला। बीएफए गंगपुर शोभापुर के तत्वावधान बड़ा दिन के शुभ अवसर पर आयोजित की जा रही क्षेत्र प्रसिद्ध दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 का उद्घाटन एवं शुभारंभ जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मार कर किया। इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सच्चे लगन के साथ खेला गया खेल हमेशा अच्छे परिणाम दिलाता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तथा क्षेत्र और राज्य एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आयोजक कमेटी के संजय तांती, निर्मल हांसदा, जोगेन तांती, शंभू किस्कू, बबलू टुडू, रवि हांसदा, सूराय हांसदा, रमेश हांसदा, बाबूराम हांसदा, शिवो किस्कू, गोविंद तांती, लालू सोरेन, शिवराम बास्के, विनोद मंडल एवं लालू हांसदा सहित दर्जनों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
