खरसावां के रामपुर में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, पूजा एफसी सिलडुगरी को पराजित कर गणेश एफसी बना चैंपियन, दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है-दशरथ
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत रामपुर फुटबॉल मैदान में वीर वीर बिरसा स्पोर्टिंग क्लब साधुगुटू रामपुर के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभआरंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पूजा एफसी सिलडुगरी की टीम को 2-1 से पराजित कर गणेश एफसी की टीम चैम्पियन बनीं। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टीमों ने भाग लिया। वही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम गणेश एफसी को 5 हजार व खस्सी, उपविजेता टीम पूजा एफसी सिलडुगरी को तीन हजार व खस्सी देखकर सम्मानित किया गया। जबकि तृतीय स्थान पर रहे बुरूसाई एफसी एवं चौथे स्थान पर रहे कर्मा एफसी टीम को 1500-1500 रूपये व एक-एक खस्सी, पांचवा स्थान पर रहे मनीष एफसी, छठां स्थान पर रहे आरडी स्पोर्टिंग, सातवां स्थान पर रहे हेम्बम एफसी तथा आठवां स्थान पर रहे तुडियाग एफसी की टीम को
एक-एक खस्सी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे बेस्ट स्कोरेर, बेस्ट गोलकिपर, एवं वेस्ट प्लेयर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है। यह ना केवल मनोरंजन का साधन है, बिल्क यह लोगों को जोडने का एक शक्तिशाली माध्यम है। उन्होने कहा कि खेल में हम जितना प्रयत्न करेंगे उसका उतना लाभ मिलेगा। खेल का मतलब युवा, युवा का मतलब ऊर्जा और ऊर्जा का मतलब उसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में कर खेल को आगे बढ़ाएं बढ़ाएंगे। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, बबलु हेंब्रम, शैलेंद्र महतो, नरसिंह तुमली, संजय हाईबुरू, पुटू बोयपाई, डुगराय चाम्पिया, लाल सिंह हेंब्रम आदि उपस्थित थे।
