खरसावां में दो दिवसीय नेताजी नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, टाई ब्रेकर में हाईबुरू सीएनटी एक्स को पराजित कर कृष्णा एफसी बना चैम्पियन, सरायकेला खरसावां खेल के क्षेत्र में काफी अव्वल है-अर्जुन मुंडा,
Kharsawan
खरसावां के गोंदपुर हैलीपैड मैदान में मां आर्कषिणी खेल विकास समिति सिमला द्वारा अमृत महोत्सव और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर दो दिवसीय नेताजी नॉकआउट फुटबॉल कप- 2026 का आयोजन किया गया है। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच के टाई ब्रेकर मे हाईबुरू सीएनटी एक्स को 4-3 से पराजित कर कृष्णा एफसी की टीम चैम्पियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच का शुभआरंभ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात फुटबॉल खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को कीक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल से 16 टिमो ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता में चैम्पियन रहे कृष्णा एफसी के टीम को ट्राफी व 40 हजार, उप विजेता टीम हाईबुरू सीएनटी एक्स
टीम को ट्राफी व 30 हजार, तृतीय स्थान पर रहे रायना एफसी तथा चौथा स्थान पर रहे जय सरस्वती मां की टीम को 10-10 हजार देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावे ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सिरिज, बेस्ट स्कोरर, बेस्ट गोलकीपर को भी सम्मानित किया गया। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि सरायकेला खरसावां जिला खेल के क्षेत्र में काफी अव्वल है। जिले की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं अंकुर भंडार है। खेल के क्षेत्र में जिले की प्रतिभाएं देश में ही नही विदेशों में लोहा मनवा चुके है। मुझे आशा ही नही पुर्ण विश्वास है कि जिले के खिलाडी देश ही नही पुरी दुनिया का नेतृत्व करेंगे। जब हिम्मत हो तो मुश्किलें बाधा नही बनती। यह उन खिलाड़ियों की सोच है, जो धैर्य के साथ अपने लक्ष्य पर नजर टिकाये रहते है। उनकी मेहनत ही उनकी ताकत है और धैर्य ही उनका मित्र होता है। ऐसे ही इरादों के साथ खेल में खिलाडी अपना कैरियर बनाने में लगे है। उन्होंने कहा कि समर्पित लोगों के सहयोग से खरसावां ने खेल में अपना स्थान बनाया है। इस दौरान मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, डीएसए सचिव मो दिलदार, विजय महतो, शंकर हेंब्रम, पिनाकी रंजन, विश्वजीत प्रधान, राजेंद्र नाथ राय आदि उपस्थित थे।
