खरसावां के कृष्णापुर में आयोजित दो दिवसीय
फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संर्पन्न, अलीबाबा एफसी को
पराजित कर मिस्टी एफसी टीम बना चैम्पियन,
kharsawan
खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर के डंगलटांड मैदान में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर पाईका स्पोटिंग क्लब के द्वारा आयोजित दो फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संर्पन्न हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह मेंयुवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुम्भकार, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधानसभा अध्यक्ष शंकर दिग्गी, कुचाई प्रखण्ड अध्यक्ष फागु मुंडा आदि शामिल होकर खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता मे कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अलीबाबा एफसी के टीम को 3-0 से पराजित कर मिस्टी एफसी की टीम चैम्पियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम मिस्टी एफसी को 1 लाख, उपविजेता टीम अलीबाबा एफसी को 60 हजार, तृतीय स्थान में रहे श्री एफसी चक्रधरपुर तथा चौथा स्थान में रहे तहलका एफसी को 20-20 हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार, मेंन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर खिलाडियों का हौसला बढाते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि खेल के विकास के लिए सरकार प्रयासरथ है। खेल मनोरंजन का साधन नही रहा है बल्कि बेहतरीन केरियर निर्माण का एक शानदार विकल्प भी साबित हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि सह प्रखण्ड अध्यक्ष कोंदो कुम्भकार, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधानसभा अध्यक्ष शंकर दिग्गी, कुचाई प्रखण्ड अध्यक्ष फागु मुंडा, कन्हैयालाल सामड, सौरभ तांती, रामचंद्र लोहार, शंकर लोहदा, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगबंधु महतो, राजाराम महतो, रोहित महतो, अमित महतो, आनंद महतो, अमरदीप महतो, बलराम महतो, खगेशवर महतो, शिवा कुदादा, अजय सोय, उग्रसेन महतो, प्रदीप महतो, चंद्रशेखर महतो, सोनाराम महतो, राजा चाकी आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 3: 26 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
