राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2025-26 एथलेटिक्स
प्रतियोगिता सर्पन्न, अंडर-19 बालिका वर्ग में कुल मिलाकर
ओवरऑल उपविजेता बना सरायकेला खरसावां,
kharsawan
राज्य स्तरीय खेलो झारखंड के तहत बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम रांची में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2025-26 एथलेटिक्स (एसजीएफआई) प्रतियोगिता संर्पन्न हो गई। अंडर-19 बालिका वर्ग में कुल मिलाकर सरायकेला, खरसावां जिला ओवरऑल उपविजेता बनी।

सरायकेला खरसावां जिला के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय कुचाई केरीता सरदार ने अंडर-19 बालिका के ऊंची कूद प्रतियोगिमा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय प्लस टू दलबंगा कुचाई के विजय दास ने अंडर-17 बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में द्वितीय ्स्थान, कस्तृरबॉ गांधी आवासीय बालिका विधालय नीमडीह (केजीबीवी नीमडीह) के सेनुखा महतो ने 200 मीटर दौड में तृतीय स्थान, उच्च विद्यालय तिरुलडीह के सुचंद महतो ने पांच हजार मीटर बालक चलना में तृतीय स्थान एवं 4400 मीटर रिले रेस में द्वितीय स्थान, अंडर-19 बालिका के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां के सीता माझी, प्लस टू एच.एस.रघुनाथपुर नीमडीह के रिंकी गोराई, प्लस टू एच.एस.रघुनाथपुर नीमडीह के संगीता मुर्मू तथा एस.एस प्लस टू हाई स्कूल चांडिल के इंदु मार्डी ने 4,400 मीटर रिले रेस में द्वितीय स्थान, अंडर-19 बालक वर्ग में एन.आर. जिला सरायकेला के मिलन सोय, प्लस टू हाई स्कूल बडाबाम्बो के सावन जामुदा व रोहित बोदरा तथा राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय कुचाई के सुजन सिजुई ने 4’100 मीटर रिले रेस में तृतीय स्थान, अंडर-19 बालिका वर्ग में कस्तृरबॉ गांधी आवासीय बालिका विधालय नीमडीह के शुकंतला मार्डी व सेनुका महतो, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय कुचाई के रीता सरदार तथा प्लस टू एच.एस.रघुनाथपुर के रिंकी गोराई ने 4’100 मीटर .रिले रेस में तृतीय स्थान प्राप्त कर सरायकेला खरसावां जिला को राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2025-26 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उप विजेता बनाया। आवश्यक संसाधनों के अभाव में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सभी खिलाड़ियों को जिले के उपायुक्त ,एसपी, डीईओ, डीएसई समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
