खरसावां के गोपालपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न,
साइकिल रेस में चमरू दोराई विजेता एवं जे मुंडरी बनी उपविजेता
प्रतिस्पर्धा ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का देता अवसर-प्रमेन्द्र
kharsawan
खरसावां के गोपालपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर जय रामेश्वर बाबा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवा-युवतियों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों के लिए दौड़, बैलून फोड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सूई-धागा रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, मेढ़क रेस एवं हांडी फोड़ जैसे मनोरंजक खेल रखे गए। वहीं युवाओं के लिए रिले रेस, चक्का रेस एवं लंबी दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण साइकिल रेस रहा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। साइकिल रेस में जे. मुंडरी को पछाड कर चमरू दोराई विजेता बने। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेसी नेता प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, पूर्व जिप सदस्य कुंवर सिंह बानरा आदि ने साइकिल रेस के विजेता चमरू दोराई को 10 हजार एवं उपविजेता जे. मुंडरी को 8 हजार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के खेलकूद आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है तथा युवाओं में आपसी भाईचारा और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। आयोजन की सफलता पर समिति ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेसी नेता प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, जिप सावित्री बानरा, पूर्व जिप सदस्य कुंवर सिंह बानरा, पूर्व मुखिया मांगीलाल पूर्ति, माझी, जेएलकेएम नेता संजय जारिका, तपन महतो, सुमित महतो, पूर्व मुखिया दशरथ सोय, जितेन्द्र महतो, विदाधर महतो, रोहित महतो, मोहनलाल महतो, जयराम महतो, देवेन्द्र महतो सहित समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
March 6, 2026 11: 18 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
