खरसावां के सांडेबुरु में आठमचिला सह टुसू मेला पर
खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित, विजेता हुए पुरस्कृत
kharsawan खरसावां प्रखंड अन्तर्गत सांडेबुरु गाँव में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाली प्रसिद्ध आठमाचिला सह टुसु मेला हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस मेले में आस पास के दर्जनों गाँव के महिला पुरुष टुसू के साथ नाचते गाते मेले में पहुंचे। मेले में लगे स्टॉल में खूब भीड़ देखा गया। लोगों ने लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया। वहीं बच्चों ने खूब मस्ती की। इस अवसर पर मेला आयोजन समिति द्वारा लोगों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता की गई। जिसमें बच्चे से लेकर बुढ़े लोग शामिल हुए। प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों के हाथो आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड की सभ्यता संस्कृति जुड़े मेला से हम सब में उत्साह उमंग और भाईचारे का संचार होता है। आम दिनों में हम सब अपने अपने कार्यों में व्यस्त रहते है। परंतु पर्व त्योहार आने पर हम सब एक जगह एकत्रित होकर सामूहिक रूप से त्योहार मानते है। इससे भाई चारा का संचार होता है। इस परंपरा को कायम रखने की जिम्मेदारी हम सब पर है। वही खेल-कूद प्रतियोगिता के दौड़ में अमर हेम्ब्रम प्रथम, सोनू गोप द्वितीय, सुई धागा रेस में सुशीला सुन्डी प्रथम, लक्ष्मी सुन्डी द्वितीय, डांस में अरविंद सामड प्रथम, शुभम तियु द्वितीय, समान्य ज्ञान में पवन महतो, हंडी फोड़ में खुशी महतो प्रथम, बॉल रेस में मिनु राउत प्रथम, लक्ष्मी महतो द्वितीय, चियर रेस में पिंकी सोय प्रथम, दीपिका सोय द्वितीय, बैलून फोड़ में संजना महतो प्रथम, संगीता सोय द्वितीय, डांस में सरिता प्रमाणिक प्रथम, स्वेता महतो द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ जगदीश प्रसाद महातो, डॉ सदानंद महतो, दिनेश कुमार महतो, सुबोध चंद्र महतो, अशोक महतो, प्रदीप कुमार महतो, नीरज महतो, विश्वजीत महतो, राजेश महतो आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 5: 29 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
