तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल के साथ सरायकेला-खरसावां जिला रहा अव्वल।
Seraikella
सरायकेला। गिरिडीह के टाउन हॉल में संपन्न हुई फोर्थ इंडो नेपाल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-2025 में सरायकेला-खरसावां जिला अव्वल रहा है। इस अवसर पर चैंपियनशिप में तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीत कर लौटे कराटेकारों का मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई कमल थापा के साथ बिरसा मुंडा स्टेडियम प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया। चैंपियनशिप में कराटेकार प्रियम प्रज्ञान को एक गोल्ड और एक सिल्वर, तेजस कुमार को एक गोल्ड और एक सिल्वर, आर्यन देहरी को एक गोल्ड और एक ब्रोन्ज एवं रोनित महतो को एक सिल्वर और एक ब्रोन्ज मेडल प्राप्त हुआ है। ओवरऑल चैंपियन बनने पर मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई कमल थापा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह सभी कराटेकारों के कड़ी मेहनत और लगन का फल है। और सभी के लिए प्रेरणादायक भी है। मौके पर राजेश महतो, नेहा महतो, मंगल सरदार एवं दिशा कुमारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
March 7, 2026 5: 17 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
