केंद्रीय विद्यालय के नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड राज्य की ओर से भाग लेंगे सरायकेला के समरजीत कवि,
Seraikella
झारखंड राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में सरायकेला खरसावां के केंद्रीय विद्यालय के 15 वर्षीय समरजीत कवि का चयन, अपने विद्यालय एवं क्षेत्र के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है। पूरे झारखंड राज्य से राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम के चयन के लिए करीबन 100 खिलाड़ी ट्रायल में भाग लिए थे, जिसमें से 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिसमें सरायकेला खरसावां के समरजीत कवि को ऑलराउंडर क्रिकेटर के रूप में चयन किया गया । आगामी 28. 10. 2025 को अहमदाबाद में आयोजित केंद्रीय विद्यालयों के नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आज दिनांक दिनांक 18 .10 .2025 को केंद्रीय विद्यालय के क्रिकेट प्रशिक्षक संदीप कुमार महतो एवं राज्य स्तरीय टीम के चयनित खिलाड़ी समरजीत कवि ने झारखंड के बोकारो जिला के लिए प्रस्थान किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक झारखंड राज्य के सभी चयनित खिलाड़ियों का प्रैक्टिस सेशन कैंप बोकारो में 19. 10. 2025 से 26 .10. 2025 तक होगी, तत्पश्चात नेशनल चैंपियनशिप के लिए पूरे भारत से विभिन्न 25 राज्यों के चयनित टीम के विच अहमदाबाद में 28.10.2025 से 5 .11. 2025 तक अंडर 17 नेशनल चैंपियन ट्रॉफी की प्रतियोगिता होगी।
पूर्व क्रिकेटर समरजीत कवि के चाचा जलेश कवि ने बताया कि बचपन से समरजीत ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य करिकुलर एक्टिविटीज में ज्यादा रुचि लेते हैं । खासकर क्रिकेट में अच्छी प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र के कई टूर्नामेंट में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहा है और उनकी इच्छा है कि वह और उच्च स्तरीय क्रिकेट खेल में अपना प्रदर्शन करना चाहते हैं। उम्मीद है कि सेंट्रल स्कूल नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय के साथ साथ पूरी क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।
