खूंटपानी के पुरूनिया मे रोड सेफ्टी फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 संपन्न, चाचा एफसी को पराजित कर अंकल कुट्टी एफसी बनी चैंपियन, खिलाडी खेल भावना के साथ-साथ करे यातायात नियमों का पालन-गागराई,
Khutpani
खूंटपानी प्रखंड के पुरूनिया फुटबॉल मैदान में सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत रोड सेफ्टी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता की पुरुष वर्ग में पश्चिमी सिहभूम जिले से 10 टीमों ने भाग लिया। जिसके फाइनल मैच में चाचा एफसी को 2-1 से पराजित कर अंकल कुट्टी एफसी चैंपियन बनी। जबकि महिला वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। जिसके फाइनल मुकाबले में प्लेन इंडिया को पराजित कर मध्य विद्यालय पुरूनिया की टीम विजेता बनी।

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का विधिवत उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक कर किया। साथ फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता, उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत पारंपरिक नृत्य के साथ किया। वही रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य की भव्य प्रस्तुति देकर नृत्य सबका मन मोह लिया।
मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करे। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, तेज रफ्तार से बचना और नशे की हालत में वाहन न चलाना बेहद जरूरी है। खेल जैसे माध्यम से संदेश देने से युवाओं पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा में समाज की हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। जबकि प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। फुटबॉल प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के दौरान रोड सेफ्टी से संबंधित नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया गया। वही जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के तहत आगे भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार, प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, जिला परिषद सदस्य यमुना तियु सहित मनकी मुंडा, शिक्षक खेल प्रेमी उपस्थित थे।
