खरसावां में खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता
शुरू, विभिन्न प्रतिस्पर्धा में सैकडों खिलाडियो ने लिया हिस्सा,
जीवन में खेल का होना काफी आवश्यक है-डीईओ
kharsawan
राज्य परियोजना निर्देशक झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। बालक व बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल स्पर्द्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी के तहत खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता-2025-26 शुरू हो चुका है।

खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का उदघाटन सरायकेला खरसावां जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव आदि ने किया। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि सभी खिलाड़ियों की अपनी अपनी विविधता है। स्वास्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेलों से स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है। इनसे मनुष्य का चारित्रिक व आध्यात्मिक विकास भी होता है।

उन्होने कहा कि खेल से एक दूसरे के बीच समन्वय की भावना उत्पन्न होती है। काम करने के लिए रणनीति निर्धारण में भी सफलता मिलती है। जीवन में खेल का होना काफी आवश्यक है। डीईओ ने कहा कि खेल जीवन का एक अभिन्न अंग है। आज इसकी प्रासंगिकता बढ़ गई है । हम ओलंपिक में पदक हासिल कर न केवल अपनी जिंदगी को संवार सकते हैं बल्कि देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि इस मैदान में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने जन्म लिया और प्रखंड के साथ-साथ जिले और झारखंड राज्य का मान सम्मान बढ़ाया। उन्होंने यहां भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और स्वर्णिम भविष्य की कामना की। जबकि श्री सिंह ने अपने उद्घाटन समारोह में खेलो झारखंड की विस्तृत जानकारी दी।

आज प्रखंड स्तरीय खो-खो, कबड्डी, वालीबाल, फुटबॉल और एथलेटिक्स के ऊंची कूद और लंबी कूद, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड, शॉट पूट, डीसकस थ्रो बादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से डीईओ कैलाश मिश्रा, बीईईओ नवल किशोर सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, जिप सावित्री बानरा, मुखिया सुनीता तापे, बीपीओ पंकज महतो, अब्दुल मजीद खान, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रियरंजन महतो, सीआरपी सरोज मिश्रा, वैधनाथ मालाकार, गोपाल समपति, सुभाष चन्द्र प्रधान, विशेश्वर महतो, सुधाकर सोरेन, संदीप पाटिल, प्रधान हेम्ब्रम, शरद चन्द्र यादव सहित विभिन्न विद्यालय पर शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
