19 वां सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का क्वार्टर फाइनल में
जमशेदपुर ने आसमान हेंब्रम और रोहित तिग्गा के दो-दो गोलों के बदौलत सरायकेला खरसावां को पराजित कर सेमी फ़ाइनल में किया प्रवेश,
खरसावां
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 19 वां सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का क्वार्टर फाइनल मैच में जमशेदपुर की टीम ने आसमान हेंब्रम और रोहित तिग्गा के दो-दो गोलों के बदौलत सरायकेला खरसावां को 5-1 से पराजित कर सेमी फ़ाइनल में प्रवेश किया। जमशेदपुर की ओर से मैच का अंतिम गोल रंजीत मार्डी ने 85 मिनट में किया ।

सरायकेला की ओर से एकमात्र गोल सोमचंद हांसदा ने स्कोर किया।
अर्जुना स्टेडियम में खेले गए मैच के प्रथम चरण में ही स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित जमशेदपुर की टीम ने दो गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। उसके बाद सरायकेला की टीम को एक पेनाल्टी मिला। जिसे वह गोल में तब्दील करने में नाकाम रही। पहले हाफ में 3-0 पिछड़ने के पश्चात सरायकेला की टीम ने मध्य मैदान में बेहतर खेल दिखाए परंतु उन्हें आशातीत सफलता नहीं मिली।

अंतिम समय में सोमचंद हसदा के द्वारा लगाए गए गोल से टीम की बढ़त थोड़ी कम हुई। आज अर्जुन स्टेडियम खरसावां में आयोजित मैच का शुभारंभ डीएसए के उपाध्यक्ष छोटे राई किस्कू , जमशेदपुर स्पोर्टिंग संगठन के मोहम्मद सफीक, रोहित कुमार सिंह, डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन ने किया। मैच में रेफरी की भूमिका अर्जुन उरांव, जफर आलम अभिषेक साहू, रंजीत सवैया ने निभाई। मैच कमिश्नर के रूप में रमेश महतो उपस्थित थे।
