दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिप सदस्य शंभू मंडल ने आयोजक कमेटी को प्रदान किये फुटबॉल,
Seraikella
सरायकेला। एजेसी चोड़ा रेड द्वारा क्षेत्र प्रसिद्ध दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन कोलाबीरा के चोड़ा स्थित फुटबॉल ग्राउंड में किया जा रहा है। जिसके सफल आयोजन को लेकर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने आयोजक कमेटी को सहयोग स्वरूप फुटबॉल प्रदान किया। मौके पर उन्होंने कमेटी मेंबरों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने का प्रयास करें। ताकि समाज के लिए एक अच्छे संदेश के साथ स्वस्थ युवा संपन्न राष्ट्र की परिकल्पना को साकार किया जा सके। इस अवसर पर रतन हांसदा, ईश्वर हांसदा, रंजित मुर्मू, लक्ष्मण हांसदा एवं काली दास टुडू मुख्य रूप से मौजूद रहे।
