कुचाई के तिलोपदा में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न,
शंकर एफसी को पराजित कर दुबराज एफसी बना चैम्पियन,
फुटबॉल खेल विश्व के लोकप्रिय खेल है-सोनाराम
Kuchai
कुचाई के तिलोपदा फुटबॉल मैदान में पूर्व विधायक स्वं गुलाब सिंह बानरा के स्मरण में टीएफसी के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 संपन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में शंकर एफसी को 1-0 से पराजित कर दुबराज एफसी चैम्पियन बना। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच का शुभआरंभ जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा और भाजपा नेत्रा डॉ मीरा मुंडा ने पूर्व विधायक स्वं गुलाब सिंह बानरा के चित्र पर श्रद्वाजंलि अर्पित कर व खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को कीक मारकर किया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप नगद व खस्सी देकर सम्मानित किया।

इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल से 32 टिमो ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता में चैम्पियन रहे दुबराज एफसी को खस्सी, ट्राफी व 25 हजार, उप विजेता शंकर एफसी टीम को खस्सी व 15 हजार, तृतीय स्थान पर रहे लाल एण्ड अमर एफसी तथा चौथा स्थान पर रहे डोट-डोट 888 की टीम को एक-एक खस्सी, ट्राफी व 10-10 हजार, पांचवा स्थान पर रहे गणेश ब्रदर्श, छठा स्थान पर रहे बिरसा क्लब बारूडीह, सातवे स्थान पर रहे खुशी एफसी तथा आठवे स्थान पर रहे जोहार एफसी के टीम को 6-6 हजार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सिरिज, बेस्ट स्कोरर, बेस्ट गोलकीपर को भी सम्मानित किया गया।

मौके पर श्री बोदरा ने फुटबॉल खेल विश्व के लोकप्रिय खेल है। खेल के माध्यम से शरीर और मानसिक संतुलन स्वस्थ रहती है। खेल के दौरान कैरियर पर भी फोकस करें। ताकि भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनकर फुटबॉल के क्षेत्र में अपना देश का नाम भी रोशन करें। वही श्रीमति मुंडा ने कहा कि बेहतर खेल पर ध्यान केंद्रित करके आप न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क सीखते हैं, जो शिक्षा और करियर में सफलता की नींव हैं। इस दौरान मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, भाजपा नेत्रा डॉ मीरा मुंडा, जिप झिगी हेम्ब्रम, जिप सावित्री बानरा, दुलाल स्वासी, विशकंठ प्रधान, रमानाथ महतो, अमित कैशरी, बबलु सोय आदि उपस्थित थे।
