कुचाई के मेरोमजांगा मे फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न,
चौका को पराजित कर रायुबेडा एफसी बनी चौंपियन, खेल को
लक्ष्य बनाकर खेलें सफलता आपकी कदम चूमेगी-गागराई
Kuchai
कुचाई के सुदूरवती पहाड़ी क्षेत्र स्थित मेरोमजांगा फुटबॉल मैदान में मकर संक्रांति के अवसर पर शिव शक्ति स्टार क्लब बाडु मेरोमजांगा के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 संर्पन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सोमा गागराई चौका फुटबॉल क्लब को 1-0 से पराजित कर रायुबेडा एफसी की टीम चौंपियन बनी। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच का शुभआरंभ खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने खिलाडियों से परिचय और फुटबॉल को कीक मारकर किया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र कुल 16 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता में चौम्पियन रहे रायुबेडा एफसी टीम को 25 हजार, उप विजेता रहे सोमा गागराई चौका को 16 हजार, तृतीय स्थान पर रहे डॉ मोहन सिंह एवं चौथा स्थान पर रहे बच्चा ग्रुप बाई-बाई टीमों को 7-7 हजार रूपये देकर सम्मानित किया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र मे फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के माध्यम से ही हमारे गांव के प्रतिभा को निखारा जा सकता है। खेल को एक लक्ष्य बनाकर खेलें सफलता आपकी कदम चूमेगी। चूंकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, मुखिया करम सिंह मुंडा, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मनोज सिंह मुंडा, दुखिनसाय मुंडा, काचो मुंडा, घनश्याम मुंडा, सरोज कुमार सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 8: 47 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
