कुचाई के मरांगहातु में फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न,
सूर्या एफसी को पराजित कर छाया एफसी बना चैम्पियन, खिलाड़ी
लक्ष्य निर्धारित कर खेले सफलता जरूर मिलेगी-गागराई
kuchai
कुचाई प्रखंड के मरांगहातु मैदान में फुटबॉल क्लब मरांगहातु के द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 संर्पन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में सूर्या एफसी टीम को 2-1 से पराजित कर छाया एफसी की टीम चैम्पियन बना। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 20 टीमो ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल का शुभआरंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई, खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, समाजसेवी बासंती गागराई आदि ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम छाया एफसी को 5200 रूपये, उप विजेता टीम सूर्या एफसी को 5200 रूपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले राहुल एफसी टीम को 2500 रूपये, चौथे स्थान प्राप्त कर करने वाले नया जवान टीम को 2200 रूपये तथा पांचवे स्थान प्राप्त करने वाले इंडियन गैस एजेंसी मरांगहातु 2000 रूपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच, वेस्ट गोलकीपर एवं मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खेल में हार-जीत मनुष्य जीवन का एक हिस्सा है। खिलाड़ी हमेशा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढे सफलता जरूर मिलेगी। हार से निराश होने की आवश्यकता नही है। खेल को बेहतर बनाने का प्रयास करे। उन्होने ने कहा कि बेहतर खेल का प्रदर्शन कर खिलाड़ी अपनी भविष्य बना सकते है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, राहुल सोय, लुबुराम सोय, वीरेंद्र सोय, मोहन सिंह सोय, सत्येन्द्र कुमार, विष्णु कुम्हार, छोटू तांती, कुशल सिंह सोय, महेन्द्र लाल सोय, सुनील सिंह सोय आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 11: 44 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
