खुंटपानी के केयालचालोम में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, सुरेन्द्र एफसी को पेनाल्टी शुट ऑउट से 1-0 से पराजित कर अबाहवील स्पोर्टिंग बनी चैंपियन, खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी-सोनाराम बोदरा
Khutpani
खुंटपानी प्रखण्ड के रेनबो क्लब केयालचालोम के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र से 48 टीमों में भाग लिया।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा फाइनल मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को कीक कर किया।

प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सुरेन्द्र एफसी के टीम को पेनाल्टी शुट ऑउट से 1-0 से पराजित कर अबाहवील स्पोर्टिंग की टीम चैंपियन बनी। प्रतियोगिता के विजेता टीम अबाहवील स्पोर्टिंग को 80 हजार, उपविजेता रहे सुरेन्द्र एफसी को 50 हजार, तीसरे स्थान पर हे आर्मी ब्रदर्स को 30 हजार, चौथे स्थान पर रहे सानवी स्पोर्टिंग को 13 हजार, पांचवे स्थान पर जेएनयू जन्नत एफसी को 13 हजार रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री बोदरा ने खिलाड़ियों को संबोधन करते हुए कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी। खेल में अनुशासन और तालमेल जरूरी हैं।

लक्ष्य से भटकने से खिताब से चूक सकते हैं। खेल से कई लोगों ने करियर बनाई है। आप भी कड़ी मेहनत करें, लक्ष्य निर्धारित कर खेलें ताकि करियर बना सकें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को उचित मंच और सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास हो रहा है। खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता हैं। इस दौरान मुख्य रूप से सुदामा हाईबुरू, कालिया तांती, राजु हाईबुरू,मंगल हाईबुरू, मानकी हाईबुरू, तुराम हाईबुरू, सिदिऊ हाईबुरू, तुरी हाईबुरू आदि उपस्थित थे।
