खूंटपानी के बडाचिरू में पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता
संपन्न, देवगम स्पोटिंग को पराजित कर एनवाईएस भोया बना चैम्पियन
खिलाडी खेल से बनाये दुनिया में अलग पहचान-गागराई
khutpani
खूंटपानी के एबीसी स्टेडियम बडाचिरू में आकाशवाणी क्लब बडाचिरू के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता के फाईनल मैच में देवगम स्पोटिंग चाईबासा को 2-0 से पराजित कर एनवाईएस भोया की टीम चैम्पियन बनी। जबकि चालीस प्लास फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में जादुगोडा एफसी को 1-0 से पराजित कर एसडब्लूवाईसी आचू की टीम विजेता बनी। वही महिला वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में सिंहभूंम सिस्टर को पराजित कर एबीसी बडाचिरू की टीम विजेता बनी। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 64 टिमों ने लिया भाग। जबकि चालीस प्लास फुटबॉल प्रतियोगिता में 16 टिमों ने लिया भाग। वही महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में 4 टिमों ने हिस्सा लिया। खेल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विजेता टीम एनवाईएस भोया को एक लाख, उप विजेता टीम देवगम स्पोटिंग चाईबासा को 70 हजार, तृतीय स्थान पर रहे बेनाम बादशाह एवं चौथा स्थान पर रहे किली मिली ईएनटीएफसी को 32500-32500 रूपये, पांचवे स्थान पर रहे हर हर शम्भू,ं छठे स्थान पर रहे हेम्ब्रम एफसी, सातवे स्थान पर रहे शेरशाह इलेवन तथा आठवे स्थान पर रहे आलिया स्पोटिंग के टीम को 11-11 हजार देकर सम्मानित किया गया। जबकि चालीस प्लास फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम एसडब्लूवाईसी आचू को 2 हजार व खस्सी, उपविजेता टीम जादुगोडा एफसी को 2 हजार व खस्सी, तीसरे स्थान पर रहे सरायकेला टाईगर, चौथा स्थान पर रहे कोल्हान डिफेन्स 1500-1500 रूपये व एक-एक खस्सी, पांचवे स्थान पर रहे एक्शन बाबू, छठे स्थान पर रहे एबीसी बडाचिरू, सातवे स्थान पर रहे मस्ती एफसी तथा आठवे स्थान पर रहे बीटीएमएस हरतोपा के टीम को एक-एक देकर सम्मानित किया गया। वही महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता एबीसी बडाचिरू को 7 हजार, उप विजेता सिंहभूंम सिस्टर को 5 हजार, तृतीय स्थान पर रहे रोयल एफसी तथा पांचवे स्थान पर रहे पुरनिया एफसी को 4-4 हजार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द सिरीज, मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। टीमों को हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि आगे की प्रतियोगिता की अच्छी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों का खेल की भावना से खेलना चाहिए। शिक्षा के साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। इसलिए खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे खिलाडियों का सर्वांगिण विकास होता है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, दुर्गा चरण पड़िया, बिल्ला बानरा, मिथलेश्वर बानरा, रूपेश बानरा, मनीषा बानरा, अजय पाडेया, बागो बानरा, बबलु बानरा, महेश्वर बानरा, विरेन्द्र बानरा आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 1: 24 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
