खरसावां में आईपीएल के तर्ज पर क्रिकेट प्रीमियर लीग की
शुरुआत जनवरी में, खिलाड़ियों के लिए ओपन रेजिस्ट्रेशन शुरू,
Kharsawan Cricket Premier League खरसावां में आईपीएल की तर्ज पर पहली बार खरसावां प्रीमियर लीग होने जा रहा है। इसकी जानकारी क्रिकेट संग सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष आलोक दास ने प्रेस वार्ता कर के दिए। उन्होंने बताया की खरसावां के खिलाड़ियों का क्रिकेट के प्रति लगाव को देखते हुए पहली बार खरसावां प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए खरसावां प्रखंड के अंतर्गत 13 पंचायतों के खिलाड़ियों के लिए ओपन रेजिस्ट्रेशन आज से शुरू कर दिया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 25 दिसंबर को रखा गया है। जिसमें कोई भी उम्र के खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा सकते है। जिसका शुल्क 100 रुपया रखा गया है। कुल 6 टीम खेलेंगे। खिलाड़ियों के पंजीकरण के बाद सभी खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा। फिर जनवरी में लीग प्रारंभ होगा। सभी मैच 15 ओवर का होगा और फाइनल 20 ओवर का होगा। और सभी मैच रविवार के दिन ही होगा।
March 7, 2026 4: 15 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
