खरसावां के चिलकु मे स्व महेंद्र महतो की स्मृति में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, बड़गांव को पराजित कर सरगीडीह बनी चैंपियन,खेल के क्षेत्र में भी कैरियर की असीम संभावनाएं हैं-मुखिया
Kharsawan
खरसावां के चिलकु मैदान में स्वर्गीय महेंद्र महतो की स्मृति में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से 16 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन कांग्रेसी नेता प्रकाश महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बल्लेबाजी कर किया। फाइनल मैच मे बड़गांव को पराजित कर सरगीडीह की चैंपियन बनी। सरगीडीह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो ओवर में एक विकेट पर 27 रन बनाए।

जवाब में बड़गांव की टीम दो ओवर में 24 रन ही बना सकी। जिससे सरगीडीह की टीम तीन रन से जीत हासिल कर विजेता बनी। जबकि समापन में खरसावां के चिलकु मुखिया सविता मुंडारी ने क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम सरगीडीह को 13 हजार रुपये तथा उपविजेता बड़गांव को कन्हाई महतो ने 10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। तीसरे स्थान पर रही बंदीराम टीम को तपन महतो ने 4500 रुपये तथा चौथे बलरामपुर को शैलेश महतो ने इतनी ही राशि प्रदान की। नागेश महतो को मैन ऑफ द मैच तथा राकेश प्रधान को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मौके पर श्रीमति मुंडारी ने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी कैरियर की असीम संभावनाएं हैं। झारखंड के खिलाडि़यों ने देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर भी प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आज लोग काफी जागरूक हो गए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी फुटबॉल, क्रिकेट, तीरंदाजी, बालीबाल सहित अन्य खेलों का आयोजन हो रहा है। बस जरूरत है तो इन खेलों के प्रोत्साहन की ताकि हमारे बच्चे इस तरफ आकर्षित हों। इस दौरान मुख्य रूप से हरि मोहन महतो, रथो गोप, पंजाब तांती, कन्हैया महतो, विशाल महतो सहित काफी संख्या मे उपस्थित थे।
