खरसावां के सांडेबुरु में फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न,
कृष्णापुर एफसी को पराजित कर लकड़वाद एफसी बनी चैंपियन,
एकता और भाई चारा से समाज का विकास संभव-दिनेश महतो,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अन्तर्गत सांडेबुरु मैदान कुडमी समाज के द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में सरायकेला खरसावां जिले के विभिन्न कुडमी समाज के गाँवों से 24 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कृष्णापुर एफसी के टीम को 1-0 से पराजित कर लकड़वाद एफसी चैंपियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम लकड़वाद एफसी को 25 हजार, उपविजेता टीम कृष्णापुर एफसी को 16 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उदालखाम एवं चौथा स्थान प्राप्त करने वाले सोम एफसी सांडेबुरु टीम को दस-दस हजार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता और उपविजेता टोमों को सम्मानित करते हुए संयोजक दिनेश कुमार महतो ने कहा कि कुडमी समाज के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिससे लोगों में आपसी भाई चारा पैदा होती है। एकता और भाई चारा से समाज का विकास संभव है। जबकि डॉ जगदीश प्रसाद महतो ने कहा कि खेल में भी असीम संभावनाएं हैं। ग्रामीण स्तर पर हो रहे खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से समाज के खेल प्रतिभाओं को आगे जाकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिये प्रोत्साहित होते हैं। ज्ञात हो कि फुटबॉल प्रतियोगिता के एक टीम से केवल एक ही गाँव के कुड़मी (महतो) खिलाड़ी ही खेले जो चौंकाने वाली बात है। इस दौरान मुख्य रूप से दिनेश कुमार महतो, डॉ. जगदीश प्रसाद महतो, सत्यजीत महतो, राजेश महतो, श्रीवास्तव महतो, कीपर महतो, विश्वजीत महती, चर्तुभुज भहतो, संदीप भहतो, शेखर भहतो, मंगल दास, सुनील महतो, सुबोध महतो आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 8: 52 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
