खूंटपानी के पुरूनिया में भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पारंपरिक तरीके से किया आत्मीय अभिनंदन,
Khutpani
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरूनिया गांव में पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा अध्यक्ष गीता बालमुचू का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और पारंपरिक तरीके से आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर गीता बालमुचू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उनपर विश्वास कर जिम्मेदारी दिया है। जिसे आपसभों के बदौलत ही वे पूरा कर सकेंगी। क्योंकि संगठन सबसे पहले, संगठन की मजबूती आप सभी कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है।

भाजपा अपने नीति सिद्धांत पर आप कार्यकताओं के भरोसे ही देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में तीसरी बार सरकार बनाकर सबके साथ सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चल रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से खूंटपानी मंडल अध्य्क्ष सुदामा हाइबुरु, पूर्व जिला परिसद सदस्य शुशीला पूर्ति, महामंत्री सोनाराम कुम्हार, सुशीला पूर्ति, शीला केसरी, नारायण जामुदा, कोकिल केशरी, सतारी तिउ, मधुसूदन बोदरा, सिदिव हाइबुरु, साधो हाइबुरु, मंगल सिंह मेलगाण्डी, पुरुषोत्तम पूर्ति, किशोर पूर्ति, सन्नी पासवान, रंजन प्रसाद के अलावे अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
