सरायकेला सदर अस्पताल में एक्स-रे मशीन बंद होने की सूचना पर सिविल सर्जन अस्पताल का किया निरीक्षण, परंतु एक्स-रे मशीन चालू अवस्था में पाया
Seraikella
सरायकेला।सदर अस्पताल में एक्स-रे मशीन बंद होने की सूचना पर सिविल सर्जन डॉक्टर सरयू प्रसाद सिंह ने तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण की परंतु उन्होंने एक्स-रे मशीन चालू अवस्था में पाया है। सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह ने बताया कि सोमवार को सदर अस्पताल के एक्सरे मशीन से 22 मरीज का एक्सरे किया गया है। उन्होंने कहा कि एक्सरे मशीन काफी लोगों को लाभ मिल रहे हैं इसे किसी भी स्थिति में बंद नहीं होने दिया जाएगा।
