खरसावां में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 30
किसानों में बीच चना बीज का वितरण, किसानों को गुणवत्तापूर्ण
बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन में वृद्धि करना उदेश्य,
kharsawan
खरसावां प्रखंड परिसर स्थित कृषि तकनीकि सूचना केन्द्र में मंगलवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत प्रखंड क्षेत्र के 30 किसानों के बीच चना बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित खरसावां प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, बीएओ इंद्राकुंड मोदक, बीटीएम रतन टोप्पो आदि ने मौजूद रहे। इस दौरान कुल 30 किसानों को 25-25 किलो उच्च गुणवत्ता वाले जीएनजी 2207 चना बीज उपलब्ध कराए गए। मौके पर श्री माझी ने कहा कि सरकार ने किसानों को रबी मौसम में उन्नत चना उत्पादन तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। बीज उपयोग, फसल की बेहतर पैदावार एवं आय बढ़ाने संबंधी जरूरी जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन में वृद्धि करना है। किसान चना की खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। क्योंकि यह एक कम लागत वाली, अधिक लाभदायक रबी फसल है जो मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ाती है। कम पानी में भी अच्छी पैदावार देने की क्षमता, नाइट्रोजन स्थिरीकरण और उचित कृषि तकनीकों से बढ़ी हुई आय इसे किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प बनाती है। किसानो में चना वितरण के दौरान मुख्य रूप से खरसावां प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, बीएओ इंद्राकुंड मोदक, बीटीएम रतन टोप्पो, एटीएम सुखलाल सोय सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
