राजनगर मे बज्रपात की चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर,
Rajnagar राजनगर प्रखंड के नीमडीह गांव में शनिवार को एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें बज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में शक्तिसेन महतो 52 वर्ष और संतोष महतो 55 वर्ष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार शक्तिसेन महतो खेत से घर लौट रहे थे, तभी उनपर बज्रपात हुआ। उनका एक बेटा और एक बेटी है।
वहीं संतोष महतो गांव के टॉवर के पास खड़े थे, तभी उनपर भी बज्रपात हुआ। संतोष महतो के परिवार में दो बेटियां, एक बेटा और पत्नी हैं। घटना के बाद परिजन तुरंत दोनों को अस्पताल ले गए। लेकिन संतोष महतो को राजनगर सीएससी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और शक्तिसेन महतो को चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण आह्लाद महतो ने घटना की जानकारी दी। प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है और आगे की कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
