सोनाहातु के गलऊ में फसल सुरक्षा कार्यक्रम 2025-26 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन,
Seraikella
सोनाहातु प्रखंड के गलऊ पंचायत सचिवालय में कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी के सौजन्य से फसल सुरक्षा कार्यक्रम 2025 26 के तहत पंचायत स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन हुआ इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख श्रीमती विक्टोरिया देवी ,पंचायत के मुखिया श्री सावना महली एवं सांसद प्रतिनिधि श्री दिलेश्वर कोरी ,पंचायत सचिव श्री सुरेश जी के हाथों प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षक, बीटीएम श्री दीनानाथ भगत, एवं श्री हीरालाल महतो के द्वारा किसानों को फसल सुरक्षा में समेकित कीट नियंत्रण के उपाय फेरोमैन कैंप, एलो स्टिक, ब्लू स्टिक, के प्रयोग, नीमास्त्र , बीजामृत, जीवामृत, ब्रह्मास्त्र, बनाने और प्रयोग करने का तरीका बतलाया गया।
